Delhi: न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज, IMD ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
Delhi: न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज, IMD ने दी जानकारी | Image: PTI

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बादलों की गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार…

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें - Saif Ali Khan: रोनित रॉय की सिक्योरिटी फर्म ने उठाया सुरक्षा का जिम्मा?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड