Delhi: न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, IMD ने दी जानकारी

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Delhi: न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, IMD ने दी जानकारी | Image: Pixabay

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। यहां सुबह साढे़ आठ बजे नमी 72 प्रतिशत दर्ज किया गया।

राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 था और वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Republic Day 2025 Slogans: एक भारत, एक संविधान...! गणतंत्र दिवस पर नारे

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड