Delhi Metro Update: यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, कहीं आप भी तो नहीं होने वाले परेशान? तुरंत देखें लिस्ट
Delhi Metro: नीट पेपर लीक के विरोध में जारी प्रदर्शन के चलते आज दिल्ली के 17 बड़े मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रहेंगे। बंद स्टेशनों पर केवल एंट्री-एग्जिट नहीं होगी, लेकिन लेकिन इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी।
- भारत
- 2 min read

Delhi Metro Update: नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते आज भी दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। ऐसे में सुबह नहा-धोकर दफ्तर भागने वाले लोगों का माथा सनकना तय है। राजीव चौक पर जो भीड़ धक्का-मुक्की के साथ आगे बढ़ती थी, आज वो DMRC के इस फैसले को कोसती नजर आ सकती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशेन (DMRC) ने बताया है कि दिल्ली के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशन आज, शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, सुबह के व्यस्त समय में दफ्तर और गंतव्य के लिए निकलने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने एक राहत जरूर दी है। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बंद रहने वाले 17 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट
गौरतलब है कि सीजेपी प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुबह 7.30 बजे के बाद जिन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे, उनमें ब्लू लाइन, येलो लाइन और वायलेट लाइन के कई सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन शामिल हैं।
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
गुरुवार को भी यातायात रहा प्रभावित
इससे पहले गुरुवार को भी सेंट्रल दिल्ली का यातायात प्रभावित रहा था। कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के बाद यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे थे।
Advertisement
दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को हुई परेशानी
इतना ही नहीं, यात्रियों के मुताबिक, शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद बुरा हाल हुआ। मेट्रो बंद होने के चलते सफर में 40-45 मिनट ज्यादा लगे। बसों में भारी भीड़ देखने को मिली, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।