Delhi Metro: क्रिकेट प्रेमियों का जोश हाई, दिल्ली मेट्रो ने IPL मैच के लिए बढ़ाया आखिरी ट्रेन का समय; नोट करें नया शेड्यूल

दिल्ली मेट्रो ने 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में IPL मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ा दिया हैं। ताकि फैंस बिना परेशानी के घर पहुंच सकेंगे। जानिए अपनी मेट्रो लाइन का नया टाइम शेड्यूल। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
Delhi Metro Timing Change For IPL
IPL का जोश, दिल्ली मेट्रो का यात्रियों को तोहफा | Image: DMRC

Delhi Metro Timing Change For IPL: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के बाद सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ा दिया गया है। इस खास व्यवस्था का मकसद मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से निकलने वाले हजारों दर्शकों को आसानी से घर पहुंचाना है।

DMRC ने कहा कि देर रात तक चलने वाली ट्रेनों से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। IPL मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास भीड़ बहुत ज्यादा रहती है। मैच खत्म होने के बाद लोग जल्दी घर लौटना चाहते हैं। मेट्रो प्रशासन ने इसे देखते हुए सभी मेन लाइनों पर एक्सट्रा समय दिया है। इससे ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ दोनों कम होने की उम्मीद है। दिल्ली मेट्रो की पहल से क्रिकेट प्रेमी खुश नजर आ रहे हैं।

जानें अपनी मेट्रो लाइन का नया टाइम

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो के नियमों का पालन करें। यात्रियों को सलाह दी गई कि अपने स्टेशन की आखिरी ट्रेन का समय आधिकारिक DMRC ऐप या वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें।

यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC सदैव तत्पर 

दिल्ली मेट्रो सिर्फ इस शहर की लाइफलाइन नहीं है, बल्कि यह हर बड़े आयोजन में दिल्लीवासियों की सबसे बड़ी मददगार साबित होती है। चाहे कोई बड़ा त्योहार हो, नया साल हो या फिर स्टेडियम में होने वाला कोई भव्य खेल आयोजन, दिल्ली मेट्रो ने हमेशा समय में बदलाव करके यह साबित किया है कि वह यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देती है।

Advertisement

पर्सनल कैब करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

यह पहला मौका नहीं है जब DMRC ने समय में फेरबदल किया है। इससे पहले भी कई अवसरों या प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के समय, मेट्रो ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। इस बार भी मैचों के दौरान मेट्रो ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए इसी तरह का लचीला रुख अपनाया है। यकीनन इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा, नहीं तो देर रात फ्री होने के बाद उन्हें ज्यादा पैसे देकर कैब बुक करनी पड़ती, ऐसे में अब यात्री सीधा मेट्रो से ट्रैवल कर अपने घर के पास पहुंच सकेंगे।  

देर रात तक चलेगी मेट्रो

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मैच के बाद भीड़ को देखते हुए अधिकांश लाइनों पर अंतिम मेट्रो का समय काफी आगे तक बढ़ाया गया है। अलग-अलग लाइनों पर टाइम में बदलाव किया गया है। रेड लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक, ट्रेनें अब देर रात तक उपलब्ध रहेंगी। यानी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 के लिए आखिरी ट्रेन रात 1:00 बजे तक चलेगी।

Advertisement

राजधानी की धड़कन है दिल्ली मेट्रो

DMRC ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर अपनी लाइन का सटीक समय जरूर देख लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। यह पहल क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी सुविधाजनक है, साथ ही इशसे शहर में यातायात का दबाव भी कम रहेगा, यानी ट्रैफिक कम होगा। दिल्ली मेट्रो का यह समर्पित प्रयास एक बार फिर साबित करता है कि वह राजधानी की धड़कन है, जो हर पल अपने यात्रियों के साथ खड़ी रहती है।

यह भी पढे़ं: NEET Paper Leak: मास्टरमाइंड कुलकर्णी ने NTA में रहते ऐसे किया पेपर लीक

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड