New Year 2025: नए साल पर सेलिब्रेशन के लिए जाना है बाहर तो खबर आपके लिए, Delhi Metro ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो ने 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को रात में भी खुला रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रात 8 बजे के बाद बंद नहीं हो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi metro expansion plans
DMRC Advisory New Year 2025 | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार है। नए साल 2025 के जश्न को ध्यान में रखते हुए DMRC ने भी दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। DMRC की ओर से मेट्रो को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है।  डीएमआरसी  ने यात्रियों को तय गाइडलाइंस पर अमल करने की सलाह दी है।

दिल्ली मेट्रो ने 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को रात में भी खुला रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रात 8 बजे के बाद बंद नहीं होगा। बता दें कि पहले एडवाजरी में कहा गया था कि राजीव चौक स्टेशन पर रात 9 बजे के बाद किसी भी यात्री के लिए एग्जिट की इजाजत नहीं होगी और रात 8 बजे के बाद DMRC ऐप से राजीव चौक गंत्वय के QR टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। मगर DMRC के तरह नया अपेडट आया है।

DMRC की नई एडवाइजरी 

DMRC की नई एडवाइजरी के तहत 31 दिसंबर की रात राजीव चौक मेट्रो स्टेशन सेवाओं के समाप्त होने तक यात्रियों के लिए खुला रहेगा। हालांकि, गेट नंबर 5 और 6 को अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों से मिले लेटेस्ट गाइडलाइन के बाद DMRC ने नई ए़़डवाइजरी जारी की।

दिल्ली में कब तक चलती है मेट्रो

बता दें कि साधारण दिन में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5 बजे से रात 11 से 12 बजे तक चलती हैं। अलग-अलग स्टेशनों पर एंट्री, एग्जिट के समय में थोड़ा बदलाव रहता है। मेट्रो लाइनों के हिसाब से रात्रि सेवा बंद होने के समय का निर्धारण किया जाता है। मेट्रो एयरपोर्ट लाइन सुबह 4.45 बजे से रात 11.30 बजे तक चलती है। आमतौर पर मेट्रो की सभी लाइनों पर रात के समय मेट्रो की आखिरी सेवा 10:50 से 11 बजे तक रहता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  2025 की शुरुआत में लगेगा चोर पंचक, पूरे साल नहीं चाहते आर्थिक तंगी?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड