Delhi Metro Delay: तकनीकी खराबी के चलते देरी से चल रही मेट्रो, मैजेंटा लाइन के इन स्टेशनों पर यात्री परेशान; DMRC ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर कुछ मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो आने में काफी देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। DMRC ने पोस्ट कर जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DMRC Reopens Supreme Court Metro Station, Services Resume After Temporary Suspension
तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेनों में देरी | Image: @OfficialDMRC

DMRC Service Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मैजेंटा लाइन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी जानकारी पोस्ट की है। दरअसल मैजेंटा लाइन के एक्सटेंशन सेक्शन पर तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। यह समस्या खारतौर पर मजलिस पार्क और दीपाली चौक मेट्रो स्टेशनों के बीच देखने को मिल रही है।

DMRC ने लिखा कि, ‘सर्विस अपडेट, मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर मजलिस पार्क और दीपाली चौक मेट्रो स्टेशनों के बीच तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’

मैजेंटा लाइन पर लाखों यात्री करते हैं सफर

सुबह के वक्त मेट्रो में देरी की खबर, दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की खास लाइनों में से एक है, जो जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक चलती है। इसका एक्सटेंशन सेक्शन हाल ही में विस्तारित किया गया था, जो उत्तर दिल्ली के इलाकों को जोड़ता है। तकनीकी दिक्कत की वजह से प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड कम कर दी गई है। जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

DMRC के मुताबिक, यह एक अस्थायी समस्या है और टीम इसे जल्द ठीक करने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक समस्या की सटीक वजह या ठीक होने का समय नहीं बताया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑप्शनल रूट्स का इस्तेमाल करें।

Advertisement

बाकी लाइनों पर टाइम से चल रही है मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी लाइनों जैसे- येलो लाइन, ब्लू लाइन, रेड लाइन पर सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं। DMRC का नेटवर्क भारत का सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम है, जो रोजाना करोड़ों लोगों को सफर तय करने में मदद करता है। DMRC ने हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, ऐसे में कोई भी तकनीकी दिक्कत होती है तो उसपर तुरंत काम किया जाता है। अगर आप मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ज्यादा टाइम लेकर चलें। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन एक्सटेंशन से जुड़ गया राजधानी का कोना-कोना

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड