Delhi Crime: मंगोलपुरी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 4-5 बदमाशों ने टांग-कमर पर किए कई वार, फिर फरार

दिल्ली के मंगोलपुरी में 21 साल के युवक देव पर चाकू से हमला कर दिया गया। 4-5 बदमाशों ने युवक की टांग और कमर पर एक के बाद एक कई वार किए। पुलिस CCTV और बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mangolpuri knife attack  , Delhi youth stabbing
दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक पर चाकू से हमला | Image: Representative

Mangolpuri knife attack: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। 21 साल के देव को 4 से 5 बदमाशों ने अचानक घेर लिया और उनकी टांग और कमर पर एक के बाद एक कई चाकू से वार किए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल देव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

चीखता-चिल्लाता रहा युवक, नहीं रुके हमलावर 

देव लंबे समय से अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी में रह रहा है, हमला इतना अचानक हुआ कि देव को भागने का मौका ही नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार की देर रात जब देव कहीं से लौट रहे थे, तभी 4 से 5 अज्ञात बदमाश उन पर टूट पड़े। हमलावरों ने चाकू से उनकी टांग और कमर पर लगातार वार किए। देव के चीखने-चिल्लाने पर भी हमलावर नहीं रुके और जल्दी ही मौके से भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल देव को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और इलाज जारी है। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और देव की जल्दी से जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV की फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित देव का बयान दर्ज किया। उनके बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस ने इलाके में छापेमारी भी शुरू कर दी है।

Advertisement

अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस इस तरह की घटनाएं बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ये घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि रात के समय अकेले निकलते वक्त सतर्क रहना कितना जरूरी है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही अपडेट आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से 21 मौतें, दिल्ली से बिहार तक 16 राज्यों में झमाझम बारिश

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड