Delhi Hotel Fire: धू-धूकर जलती इमारत, कई विदेशी लोगों ने कूद कर बचाई जान; हादसे के वक्त कैसा था खौफनाक मंजर, दिल दहलाने वाला VIDEO 

दिल्ली में मालवीय नगर के होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें ज्यादातर विदेशी लोग शामिल है। कुछ विचलित कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कई लोग छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली अग्निकांड का ताजा अपडेट पढ़ें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Foreigners Died in Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया, मानवीय नगर में मौजूद होटल और रेस्टोरेंट में इतनी भीषण आग लगी कि वहां मौजूद लोगों को बचाया नहीं जा सका, इस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने इसकी पुष्टि की है। दुखद बात ये भी है कि मरने वाले 21 लोगों में ज्यादातर लोग विदेशी पर्यटक शामिल थे।

दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने करीब 40 लोगों को बचाया, दिल्ली पुलिस ने बताया कि,  सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 8 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस, फायर सर्विस और बाकी एजेंसियों की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

होटल में ठहरे थे विदेशी पर्यटक

मालवीय नगर के इस होटल और रेस्टोरेंट में कई विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे। आग लगने के बाद कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। घटना स्थल से कई दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें संवेदनशीलता के कारण यहां नहीं दिखाया जा सकता।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। सभी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, वहीं कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है। बिजली शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, ये अभी साफ नहीं है। इस तरह के हादसे होने पर ध्यान जाता है कि, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को सुरक्षा मानकों पर ध्यान देने की जरूरत है।  

यह भी पढ़ें: Big Breaking: दिल्ली के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड