Delhi: कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि…

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उसने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को, पिछले 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश हुई।

राजधानी में शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें - मौत की फर्जी सूचना ऑनलाइन फैलाने को लेकर शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड