Delhi Lakshmi Yojana: राखी से पहले रेखा सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, बांटे स्वीकृति पत्र, जानिए कब आएंगे खाते में 2500 रुपए
Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने के बाद अब बुधवार 26 अगस्त 2026 को महिलाओं को इसके लिए स्वीकृति पत्र भी सौंप दिया है।
- भारत
- 3 min read

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने के बाद अब बुधवार 26 अगस्त 2026 को महिलाओं को इसके लिए स्वीकृति पत्र भी सौंप दिया है। रक्षा बंधन से ठीक पहले तालकटोरा स्टेडियम में 2500 महिलाओं को इस कार्यक्रम में बुलाया गया जिनमें से 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर इस योजना से जुड़ा एक पत्र दिया है। शेष महिलाओं को भी पत्र इसी महीने तक भेज दिए जाएंगे। हालांकि महिलाओं के खाते में पैसे 1 सितंबर से आने शुरू हो जाएंगे।
पूरा हुआ चुनावी वायदा
दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करते ही सीएम रेखा गुप्ता ने अपना एक और चुनावी वायदा पूरा कर दिया है। इससे महिलाओं को अब
हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।
दो भाग में आएंगे पैसे
यहां ये भी बता दें कि इन 2500 रुपये में से दिल्ली सरकार महिलाओं के खाते में 1000 रुपये सीधे भेजेगी जबकि 1500 रुपये RD के रूप में जमा होंगे।
Advertisement
बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है - सीएम रेखा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा जिस योजना के साथ मोदी जी का संकल्प जुड़ा हो और दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है, तो आज दिल्ली लक्ष्मी योजना को वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचाने वाले इस दिन पर मैं दिल्ली की बहनों को खुश देखकर बहुत खुश हूं। 1 अगस्त को हमने इस योजना को शुरू किया और सिर्फ 1 महीने के अंदर 9.5 लाख के करीब बहनों ने इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से 2,500 की योजना की पहली ढाई हजार लाभार्थियों को हमने अप्रूवल लेटर भेज दिया है और 1 सितंबर को उनके खातों में अगस्त महीने का पैसा पहुंच जाएगा। ऐसा नहीं है कि किसी तय तारीख को इस योजना का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। यह लगातार चलने वाली योजना है।"
पूरे महीने के पैसे मिलेंगे
बहनें आराम से इस योजना में अपना नाम भर सकती है और जिस महीने में वो अप्लाई करेगी उस पूरे महीने में 2500 रुपये जरूर मिलेंगे। जैसे अगर किसी ने 24 अगस्त को भी इस योजना में अपना नाम डाला है तो हम पूरे अगस्त महीने के 2500 रुपये देंगे और दिल्ली की बहनों के सम्मान, उनकी सुरक्षा और उनकी आत्मनिर्भरता की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार पर है और हम दिल्ली की आधी आबादी हमारी सभी बहनों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।