Delhi: जनकपुरी हादसे में युवक कमल की मौत पर मंत्री प्रवेश वर्मा का एक्शन, 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड, जांच कमेटी बनाने का ऐलान

नोएडा के बाद पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अब घटना पर दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi biker dies in janakpuri
जनकपुरी हादसे पर दिल्ली सरकार का एक्शन | Image: ANI/X

Delhi Janakpuri Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत पर भारी बवाल के बाद अब सरकार कड़े एक्शन ले रही है। दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश वर्मा जनकपुरी में उस जगह पहुंचे, जहां कल रात बाइकर की गड्ढे में गिरने से मृत्यु हो गई। घटना का जायजा लेने के बाद सरकार ने एक जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया है। साथ ही जल बोर्ड के 3 अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

नोएडा के बाद पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोहिणी स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। यह हादसा गुरुवार रात (5 फरवरी) को जोगिंदर सिंह मार्ग पर हुआ। कमल की मौत ने फिर प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। इधर प्रशासन घटना के बाद दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कर रहा है।

घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा हादसे वाली जगह पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा, इस सड़क पर 3 महीने से काम चल रहा था। दोनों तरफ 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। पिछले दो दिनों में यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इस लेन में कोई ट्रैफिक नहीं था। कल यहां जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने दिल्ली जल बोर्ड से जांच के आदेश दिए हैं।

 दिल्ली जल बोर्ड के तीन अधिकारी सस्पेंड

परवेश वर्मा ने आगे कहा, हमने एक कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी। यह घटना बहुत दुखद है, और हम जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर दिल्ली जल बोर्ड के तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर रहे हैं। हम यहां काम करने वाली कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे... पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और आगे ऐसी घटना न हो उसके लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे।  

Advertisement

दोषी बख्शा नहीं जाएगा-दिल्ली सरकार 

दिल्ली सरकार ने उस घटना का संज्ञान लिया है जिसमें दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मरम्मत के काम के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री 7 फरवरी को घटनास्थल का दौरा करेंगे। मंत्री आशीष सूद ने कहा ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मैंने जल बोर्ड को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ॉ

यह भी पढ़ें: जनकपुरी हादसे पर मृतक कमल के भाई ने उठाए सवाल, गड्ढे में गिरकर हुई मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड