Delhi Crime: दिल्ली के जहांगीरपुरी में सरेआम खौफनाक वारदात, 20 साल के इरफान की चाकू मारकर हत्या; सैलून में काम करता था युवक
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में 20 साल के इरफान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सैलून में काम सीख रहे युवक को बहाने से लेकर गए और वहां बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। जानें क्या है पूरा मामला?
- भारत
- 2 min read

Jahangirpuri Murder: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से फिर एक बार आपराधिक घटना सामने आई, जहां 20 साल के इरफान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि इरफान स्थानीय सैलून में काम सीख रहा था। कुछ युवक सैलून पर आए और बहाने से इरफान को अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाकर युवक की हत्या कर दी गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चाकू मारते ही इरफान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक हत्या के पीछे का कारण क्या है उसके बारे में साफ कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल, क्राइम सीन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
जहांगीरपुरी में बढ़ी आपराधिक घटनाएं
जहांगीरपुरी इलाका पहले भी कई आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चा में रहा है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, इरफान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक, इरफान परिवार का सहारा था और हाल ही में काम सीखकर परिवार की मदद करना चाहता था।
Advertisement
दिल्ली में युवक ही सरेआम हत्या चिंता का विषय हैं। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जांच अभी शुरुआती चरण में है और आगे की डिटेल्स आने के बाद ही मामले के बारे में ताजा जानकारी मिल सकेगी। इस घटना से पूरा इलाका सदमे में है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, मांग की जा रही है कि बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं।