अपडेटेड 14 March 2024 at 13:34 IST

Delhi: पहले गाड़ी में लगी आग, फिर देखते-देखते मौत की आगोश में 4 लोग...,चश्मदीद की जुबानी पूरी कहानी

दिल्ली के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गीता कॉलोनी में एक चार मंजिला घर में भीषण आग लग गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Delhi Fire
Delhi Fire | Image: ANI

साहिल भांबरी

राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गीता कॉलोनी में एक चार मंजिला घर में भीषण आग लग गई। आग घर के पार्किंग एरिया में लगी थी जो देखते-देखते पुरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आने से मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है।

जानकारी के मुताबिक, गीता कॉलोनी के चार मंजिला घर में सुबह करीब 4 से 5 के बीच अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट होने के बाद पार्किंग में  स्कूटी, बाइक, कई गाड़ियां खड़ी थी। एक के बाद एक सभी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। इनके जरिए आग पहले ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ली और फिर धीरे-धीरे फैलती चली गई।

दमकल कर्मियों ने 9 लोगों का किया रेस्क्यू

दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग पर काबू भी पा लिया गया। लेकिन उस दौरान कुछ लोग घर में फंसे हुए थे। लगभग 9 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

चश्मदीद की जुबानी पूरी कहानी

घटना को लेकर पड़ोसी ने बताया की सुबह आग लगी थी। हम कुछ देर बाद पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। हमने काफी ज्यादा गेट तोड़ने की कोशिश की। मगर गेट नहीं खुल पाया उसके बाद दमकल कर्मी आए उन्होंने गेट का ताला तोड़ा अंदर दाखिल हुए। आग को बुझाया और जो लोग दूसरी तीसरी तल्ले पर फंसे हुए तो उनको छत के जरिए बाहर निकाला। जो लोग ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर थे वह इस हादसे की चपेट में आ गए।

घटना के संबंध में एक चश्मदीद महिला ने बताया, सुबह करीब 4:30 आग लगी। हमें पांच बजे पता चला आग का। छत से लोगों को बाहर निकाला गया। जो नीचे फ्लोर पर लोग थे। वह फंस गए थे उनको निकालने में काफी समस्या हुई। मेरी देवरानी के दो बच्चे जल गए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं कुछ किराएदार भी इसमें जले हैं सभी फ्लोर पर 4 - 5 लोग रहते है।

Advertisement

आग की चपेट में आने से 4 की मौत

आग की चपेट में में आने से 30 साल के मनोज, उनकी पत्नी सुमन की मौत हो गई। वहीं, आग की चपेट में आने से 5 साल की दो मासूम बच्ची की भी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद और ज्यादा तत्व खुलकर साफ हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें: आगरा में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 13:11 IST