Delhi Metro: दिल्लीवालों को जाम से मिलेगी निजात, PM मोदी राजधानी को देंगे देश की पहली 'रिंग मेट्रो' की सौगात, जानिए क्या है पूरा रूट

8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीवासियों को बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं। रिंग मेट्रो और नए कॉरिडोर का उद्घाटन होने से राजधानी के लाखों लोगों का ऑफिस का रास्ता छोटा और जाम फ्री हो जाएगा। पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली की नोएडा से डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी, काफी इलाकों को मिलेगा फायदा। पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Ring Metro
दिल्ली बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी | Image: @mapsofindia/ @dmrc

Delhi Ring Metro: दिल्ली मेट्रो ने अब नया मुकाम हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को 2 बड़े मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने जा रहे हैं, इसमें सबसे खास पिंक लाइन वाली रिंग मेट्रो का उद्घाटन है। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन अब जुड़ने जा रहा है। जिससे ये पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की 71 किलोमीटर की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी, जो दिल्ली का गोल चक्कर लगाएगी, कुल मिलाकर पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली का ये सेक्शन जुड़ने से नोएडा आने-जाने की डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी और ये दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन को जोड़ने का काम करेगी।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, ये देश की पहली पूरी तरह संचालित 'रिंग मेट्रो' है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करेगी और यातायात की भीड़ कम करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, 8 मार्च को उद्घाटन समारोह होगा।

दिल्ली में कहां होगा उद्घाटन?

मजलिस पार्क- मौजपुर-बाबरपुर
पिंक लाइन | 12.3 किमी | 8 स्टेशन

दीपाली चौक – मजलिस पार्क
मैजेंटा लाइन | 9.92 किमी | 7 स्टेशन

8 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे, डी.डी.ए. ग्राउंड, बुराड़ी रोड, संत निरंकारी मंडल, दिल्ली में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

Advertisement

रिंग मेट्रो का कमाल

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के नाम है- मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर।

इस सेक्शन के शुरू होने से पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। यह यमुना नदी पर नया पुल और डबल-डेकर वायाडक्ट भी शामिल करता है। जिससे अब दिल्ली में रिंग मेट्रो से उत्तर-पश्चिम से पूर्वी दिल्ली तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

Advertisement

दिल्ली मेट्रो के ये 8 सबसे ऊंचे एलिवेटेड स्टेशन 

दूसरा कॉरिडोर मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक (पीतमपुरा) से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर का है। इसमें 7 स्टेशन हैं- दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क। यह हिस्सा 28.36 मीटर ऊंचाई तक जाता है, जो दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा एलिवेटेड सेक्शन है। इससे मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी। पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

फेज-5 (A) के तीन कारिडोर का काम होगा शुरू

PM मोदी तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे, फेज-5 (A) के तीन कारिडोर के तहत आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी, 9 स्टेशन), एरोसिटी-इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (2.263 किमी, 2 स्टेशन), तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज (3.9 किमी, 3 स्टेशन) शामिल है।

ये प्रोजेक्ट एयरपोर्ट, सेंट्रल विस्टा और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली को जोड़ेंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करेंगी, प्रदूषण कम करेंगी और एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद को फायदा पहुंचाएंगी। दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: विदेशी दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे को घूमर डांस से किया इंप्रेस, VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड