Delhi: उत्तम नगर की मछली मार्केट के पास भीषण आग का तांडव, 400 झुग्गियां जलकर खाक, कई परिवार हुए बेघर

Delhi: उत्तम नगर के मटियाला गांव की मछली मार्केट में आग लग गई है। करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। फिलहाल आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। 23 फायर इंजन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Follow : Google News Icon  
दिल्ली के उत्तम नगर में मटियाला इलाके की मछली मंडी के पास भीषण आग लगी, 300-400 झुग्गियां जलकर खाक
मछली मंडी के पास भीषण आग लगी, 300-400 झुग्गियां जलकर खाक | Image: ANI / Representative

Uttam Nagar Fire: दिल्ली में उत्तर नगर के एक गांव में भीषण आग लग गई है, जिससे लगभग 300 से 400 जुग्गियां जलकर खाख हो गई। मटियाला गांव की मछली मार्केट में ये आग लगी। दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, 'लगभग 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

किसी के हताहत की कोई खबर नहीं

फायर डिपार्टमेंट को रात 11 बजकर 50 मिनट पर ये आग लगने की जानकारी मिली। करीब 23 फायर इंजन मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह आग मछली बाजार के पास बसी झुग्गी-झोपड़ियों में फैल गई, यहां कई लोगों का परिवार रहता था। आग इतनी तेजी से फैली कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने घंटों की मशक्कत की, जिसके बाद सुबह ढाई बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया और कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया।

भीषण आग लगने से सैकड़ों परिवार बेघर  

इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। कई परिवारों ने रातभर खुले आसमान तले गुजारा किया। प्रशासन प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने में जुट गया है। आग लगने का सटीक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर विभाग जांच कर रहे हैं।  दिल्ली में ऐसी घटनाएं अक्सर घनी आबादी और असुरक्षित व्यवस्था को उजागर करती है। गनीमत रही की आग लगते ही झुग्गियों में मौजूद लोग बाहर आ गए, देखते ही देखते करीब 400 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई, यहां रहने वाले लोगों ने अपना बसेरा खो दिया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन एक्सटेंशन से जुड़ गया राजधानी का कोना-कोना

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड