Delhi: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, देर रात मची चीख पुकार; 4 लोग जिंदा जले

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार की रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और वहां मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह भयावह घटना मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में हुई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

मंगोलपुरी में देर रात अग्निकांड

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को रात करीब 9:32 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत 20 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग फैक्ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों पर फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए।

फैक्ट्री में बेहोशी की हालत में मिले 6 लोग

दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री के अंदर से 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य 2 घायलों का इलाज जारी है।

Advertisement

फैक्ट्री मालिक से की जा रही पूछताछ 

फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फैक्ट्री के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है, जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय भीतर कितने मजदूर मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: ISRO NVS-03 Satellite Launch: ISRO ने आधी रात को रचा इतिहास, NVS-03 सैटेलाइट हुआ लॉन्च; अब इस क्षेत्र में भारत की निर्भरता होगी कम
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड