दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक DTC बस ने लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DTC bus accident
दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत | Image: ANI

राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से सड़क हादसे की खबर आई है। शनिवार सुबह-सुबह एक DTC बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गया। लोगों ने बस को घेर कर सड़क पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

DTC बस की टक्कर से एक की मौत

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस लेडी ड्राइवर चल रही थी। एक स्कूटी चालक समेत कई लोगों को टक्कर मार दी। स्कूटी बस के नीचे फंस गई। लोगों ने शिकायत की घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

डेढ़ महीने पहले भी यहां हुआ था हादसा

पुलिस ने बस को कब्जें में ले लिया है और हादसे की जांच कर रही। जिस जगह पर शनिवार को हादसा हुआ, वहां ठीक डेढ़ महीने पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में चार लोगों के घायल होने की बात स्थानीय लोग कर रहे हैं।

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड