अपडेटेड 6 January 2026 at 09:48 IST
Delhi AQI: कोहरे की सफेद चादर में लिपटी दिल्ली, विजिबिलिटी बेहद कम; लेकिन AQI में मामूली सुधार
दिल्ली में ठंड के साथ घने कोहरे और प्रदूषण कहर जारी है। बवाना इलाकों में AQI 180 दर्ज किया गया, लेकिन कई जगह अभी भी AQI 286 दर्ज किया जा रहा है। यह खराब हवा की श्रेणी में आता है।
- भारत
- 3 min read

Delhi AQI Today: दिल्ली मंगलवार (6 जनवरी) सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रही। सुबह 6 बजे विजिबिलिटी इतनी कम थी कि 200 मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली-NCR के लोग ठंड के साथ साथ घने कोहरे और प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में AQI 180 दर्ज किया गया, लेकिन अभी भी ज्यादातर जगह AQI 286 है। जो खराब हवा की श्रेणी में आता है।
आज दिल्ली में न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 11 जनवरी तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। क्योंकि अगले 4-5 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 180
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को स्मॉग की परत ने घेरा हुआ है। CPCB के मुताबिक, सुबह AQI 180 रहा, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में आता है। यानी हवा की गुणवत्ता ठीक-ठाक है। वहीं, दिल्ली में कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट ने सुबह 6 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी की। उड़ानें CAT III मोड में चल रही हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट्स में देरी या बाधा संभव है। ऐसे में यात्रियों से एयरलाइन से ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है। इंडिगो ने भी दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई एयरपोर्ट्स पर कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी है।
11 जनवरी तक कोहरा ऐसे ही रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते सोमवार को भी दिनभर लोग परेशान रहे। आज भी ठंड ऐसे ही बरकरार रहने वाली है। IMD के मुताबिक, 'अगले 4-5 दिनों के में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत अधिक संभावना है।'
Advertisement
दिल्ली में तापमान गिरकर 6.6 डिग्री पहुंचा
दिल्ली में रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं आज सुबह 6 जनवरी को दिल्ली में तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है और इस हफ्ते 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो यातायात और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 09:48 IST