Delhi: संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली की वायु गुणवत्ता, तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं आज यहां का न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Delhi: दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, बारिश के आसार नहीं हैं।

शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बार्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ तथा 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बीजापुर में IED विस्फोट में 5 सुरक्षाकर्मी घायल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड