Delhi Crime: डबल मर्डर से दहली दिल्ली, गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या; घर के किचन में खून से लथपथ मिली लाश

साउथ ईस्ट दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका डबल मर्डर से दहल उठा। बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर के अंदर धारदार हथियार से मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Govindpuri double murder
गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या | Image: Representative

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता जब काम से वापस लौटे तो मां- बेट घर के किचन में खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साउथ ईस्ट दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका डबल मर्डर से दहल उठा। बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर के अंदर धारदार हथियार से मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान शारदा (42) और उनके बेटे कुशल (15) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना को बीती रात करीब 12:30 बजे अंजाम दिया गया है।

किचन में खून से लथपथ मिली लाश

घटना के समय घर पर मां और बेटा ही मौजूद थे। पिता सब्जी व्यापारी हैं और बुध बाजार में साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। जब वह रात को काम से लौटे तो घर के अंदर से खून बहता देखा। अंदर जाकर देखा तो किचन में उनकी पत्नी शारदा और बेटा कुशल खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

लूटपाट के मकसद से हत्या की आशंका

परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि, हमलावरों ने लूटपाट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद घर से लगभग 10 से 12 लाख रुपये नकद राशि और सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने फिलहाल लूटपाट की कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

घटना के वक्त बाजार में थे पिता

मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। पिछले 15 साल से गोविंदपुरी इलाके में रह रहे थे। पिता सब्जी का व्यापार करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया गया है।पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से 2 बड़ी हड़ताल, ऑटो-टैक्सी से ट्रक तक सब ठप
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड