Delhi Crime: दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या; सिर के आरपार निकली बुलेट, जानें क्या था मामला?

Delhi Crime: दिल्ली के मौजपुर इलाके में 24 साल के फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना कल रात 11:28 बजे हुई, जब फैजान को तीन गोलियां लगीं। फैजान के भाई सलमान ने बताया कि उसके भाई पर कर्ज था, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। जानें क्या मामला था?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maujpur Shootout
मौजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या | Image: ANI

Crime in Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यमुनापार क्षेत्र के मौजपुर इलाके में 24 साल के फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में अपराध कम नहीं हो रहा, पिछले 2 दिन पहले ही 3 हमलावरों ने दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदकर मार डाला था और अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार हत्याकांड का मामला सामने आया है। दिल्ली के शाहदरा के मौजपुर इलाके में शुक्रवार देर रात 11 बजकर 28 मिनट पर फैजान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फैजान को तीन गोलियां लगीं।  मृतक के भाई सलमान ने बताया कि उसके भाई फैजान पर काफी कर्ज था।

मृतक के भाई ने बताया फैजान पर कर्ज था

मारे गए फैजान के भाई सलमान ने बताया कि, ‘मेरे भाई को तीन गोलियां लगीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली उसके सिर में लगी और आर-पार हो गई। दो गोलियां उसकी छाती में लगीं। उसे शायद चाकू भी मारा गया था। उसके हाथों पर कट के निशान थे, इसलिए उसने काफी संघर्ष किया होगा। मेरा भाई 24 साल का था। वह बहुत ही सीधा-सादा इंसान था। उसने कर्ज लिया था। जब वह कर्ज नहीं चुका पाया, तो बाप-बेटे हमारे घर आए और मारपीट करने लगे। हमने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम बस न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बाप-बेटे दोनों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।’

पुलिस ने मामले में क्या कहा? 

वहीं, मामले में पुलिस ने बताया कि, 'मृतक की पहचान फैजान उर्फ ​​फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम का निवासी है। अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं।' पुलिस ने बताया कि हमलावरों की सटीक संख्या और हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि, वेलकम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: IQ Test: ऐसी कौन सी फायदेमंद सब्जी है? जिसमें ताला-चाबी दोनों है

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड