दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, सनलाइट कॉलेनी लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार; 45 लाख कैश बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सनलाइट कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े हुई 54 लाख की लूट मामले को सुलझा लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Sunlight Colony robbery case
Sunlight Colony robbery case | Image: Republic

साहिल भांबरी

Delhi News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सनलाइट कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े हुई 54 लाख की लूट मामले को सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी अभिनव उर्फ अभिमन्यु को गिरफ्तार किया है इसके पास से 45 लाख रुपये नकदी बरामद की गई।

आरोपी अभिनव के खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अक्टूबर 2024 को सराय काले खां के यमुना ब्रिज पर एक कार से 54 लाख रुपये की लूट की थी। तभी से अभिमन्यु सरकारी दस्तावेजों में वांटेड घोषित कर दिया गया था

15 अक्टूबर को हुई थी 54 लाख रुपए की लूट

Advertisement

15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे के आसपास शिकायतकर्ता संजय कौशिक निवासी गौरीपुरा, ब्रह्मपुरी, मेरठ, यूपी जब अपने साथी कैलाश के साथ अपनी ग्रे रंग की टाटा अल्ट्रोज कार से गहने खरीदने के लिए मेरठ से चांदनी चौक जा रहे थे। तो उन्होंने दो बैग रखे, जिनमें 54 लाख रुपये थे, कार की पिछली सीट पर 44 लाख रुपए पड़े थे।

जब वह यमुना पुल पर सराय काले खां के पास पहुंचे तो दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर उनके पास आए और उन्हें बताया कि उनकी गाड़ी का इंजन ऑयल लीक हो गया है। तब उन्होंने अपनी कार रोकी और इंजन क्षेत्र के ऊपर कुछ तेल पाया। उन्होंने अपनी कार का बोनट खोला इसी बीच दो लड़के बाइक पर आए और उसकी कार से दोनों बैग छीन कर फरार हो गए थे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'बटेंगे तो कटेंगे', योगी का मैसेज हरियाणा में हिट हो गया, विपक्ष क्या करेगा? अनुराग भदौरिया का जवाब

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड