Delhi: संगम विहार में LPG की कालाबाजारी करने वालों पर बड़ा एक्शन, 4 डिलीवरी एजेंट धरे, 183 सिलेंडर बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संगम विहार में अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 183 सिलेंडर भी बरामद किए गए। पुलिस ने 4 डिलीवरी एजेंटों को पकड़ा है जो अवैध तरीके से सिलेंडर बेचते थे। पढ़ें पूरी डिटेल।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Illegal LPG Racket
183 LPG सिलेंडर जमा कर अवैध रैकेट चला रहे थे एजेंट, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा | Image: Republic

Delhi Illegal LPG Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में अवैध LPG गैस रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए, इनमें 154 सिलेंडर भरे हुए थे और 29 सिलेंडर खाली मिले। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी गैस डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते थे। उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी इस तरह चलाते थे रैकेट?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस एजेंसी से सिलेंडर लेते थे लेकिन ग्राहकों तक डिलीवरी नहीं करते थे। इसके बजाय वे किराए के गोदामों में सिलेंडर जमा करके अवैध स्टॉक बनाते थे। भरे सिलेंडर से 1-2 किलो गैस निकालकर वे खाली सिलेंडर में भर देते थे। फिर इन सिलेंडरों को बाजार में महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पूरा काम चोरी-छिपे तरीके से होता था। आरोपी लोहे की पाइप और रॉड से सिलेंडर का सील तोड़ते थे। एक सिलेंडर से गैस निकालकर दूसरे में भरने का यह खतरनाक तरीका इस्तेमाल करते थे।

छापे में क्या-क्या बरामद हुआ? 

क्राइम ब्रांच की टीम ने संगम विहार के तीन गोदामों पर एक साथ छापा मारा। वहां से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पाइप और गैस भरने का सामान भी जब्त किया गया। चारों आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में हैं। क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है। यह कार्रवाई आम लोगों के हित में की गई है क्योंकि अवैध गैस स्टॉकिंग से न सिर्फ महंगाई बढ़ती है बल्कि आग लगने का खतरा भी रहता है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़ें: चांद पर बसने की तैयारी... NASA 20 अरब डॉलर का बनाएगा चंद्र बेस

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड