दिल्ली में GT करनाल नेशनल हाईवे पर घोड़े-गाड़ी की रेस, पुलिस ने लिया एक्शन; जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के अलीपुर में GT करनाल रोड पर अवैध घोड़ा-गाड़ी रेस का मामला सामने आया है, सुबह-सुबह घोड़ा-गाड़ियों की तेज रफ्तार वाली रेस देखी गई, घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानें मामला क्या है, पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Alipur GT Karnal Road Illegal Horse Cart Race
दिल्ली में GT करनाल नेशनल हाईवे पर अवैध घोड़े-गाड़ी की रेस, अलीपुर पुलिस हैरान; BNS में FIR दर्ज... जानें क्या है पूरा मामला | Image: Republic

Horse Cart Race in Delhi: दिल्ली के अलीपुर से हैरान करदेने वाली खबर सामने आई, दरअसल, GT करनाल रोड पर अवैध घोड़े-गाड़ी की रेस देखी गई, ये देख अलीपुर पुलिस भी हैरान रह गई। घटना सुबह-सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है, घोड़े-गाड़ियों के बीच तेज रफ्तार वाली रेस हो रही थी, साथ में कई बाइक और दूसरे वाहन भी तेजी तेजी से रेस का पूछा कर रहे थे।

सोच कर देखिए ये सब बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक वो भी नेशनल हाईवे पर हो रहा था। इस रेसिंग के दौरान बाकी वाहनों को काफी परेशान हुई, दिल्ली के करनाल बाईपास तक ये रेस देखी गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई। सड़क पर स्कूटर, कार और पैदल चलने वाले लोग भी थे। ऐसे में यह रेसिंग बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

वीडियो बनाकर की गई पुलिस को शिकायत

हालाकिं शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन रेस में शामिल सभी लोग मुकरबा चौक की तरफ भाग निकले। शिकायतकर्ता ने घटना का वीडियो भी दिया था। पुलिस ने इस वीडियो को अपनी जांच में शामिल कर लिया है।

पशु क्रूरता मामले में FIR दर्ज

फिलहाल पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 281 के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस रेस के आयोजकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में लगी हुई है। उनकी तलाश अभी भी जारी है।

Advertisement

रेसिंग घोड़ों की जान से खिलवाड़

इस तरह की अवैध रेसिंग कानून का उल्लंघन तो है कि साथ ही पशुओं के साथ भी क्रूरता है। घोड़ों को लगातार इतनी तेज रफ्तार में दौड़ाना उनकी सेहत से खिलवाड़ हो सकता है। दिल्ली-NCR में सुबह से ही सड़कें व्यस्त हो जाती है। ऐसे में ये रेसिंग और भी खतरनाक साबित हो सकती थी।

ऐसी घटनाएं अक्सर छोटी-मोटी लगती हैं, लेकिन इनसे आम लोगों की जान और पशुओं की पीड़ा दोनों जुड़ी होती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। पुलिस वीडियो सबूत की मदद से शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अगर किसी के पास इस घटना की कोई जानकारी हो तो वो नजदीकी पुलिस स्टेशन में बता सकते हैं। यह घटना याद दिलाती है कि सार्वजनिक सड़कों पर बिना अनुमति कोई भी गतिविधि नहीं करनी चाहिए, खासकर जब जानवर और तेज रफ्तार शामिल हो। दिल्ली पुलिस की नजर हमेशा ऐसी घटनाओं पर बनी रहती है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: अविनाश ने महिला मित्र को दिए लाखों के गिफ्ट, चंदा चोरी के बीच खुलासा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड