दिल्ली में 3 दिन नहीं मिलेगी कैब! ऑटो चालकों ने भी किया 'चक्का जाम' का ऐलान, जानिए हड़ताल पर क्यों जा रहे ड्राइवर

दिल्ली में कमर्शियल वाहन चालक 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन समेत कई संगठनों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। जानें हड़ताल पर क्यों जा रहे ड्राइवर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi auto taxi strike
दिल्ली में 3 दिन नहीं मिलेगी कैब! ऑटो चालकों ने भी किया 'चक्का जाम' का ऐलान | Image: X

लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में इजाफा ने अब देश की राजधानी के ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों का भी धैर्य तोड़ दिया है। चालकों के विभिन्न यूनियनों ने संयुक्त रूप से 21 मई से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल और चक्का जाम का ऐलान किया है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

दिल्लीवासियों के लिए आने वाले दिनों में बड़ी समस्या होने वाली है। दिल्ली में कमर्शियल वाहन चालक 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन समेत कई संगठनों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान दिल्ली में चक्का जाम रहेगा,जिससे आमलोगों को भारी परेशानी होने वाली है।

टैक्सी ड्राइवरों ने किया चक्का जाम का ऐलान

यूनियनों ने हड़ताल की वजह बताते हुए कहा है कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में पिछले 15 सालों से टैक्सी के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। CNG, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें भी इसकी एक वजह हैं। टैक्सी और ऑटो-रिक्शा के किराए में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की गई है। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

सरकार के सामने रखी ये मांगें

यूनियनों की मुख्य मांग है कि केंद्र और दिल्ली सरकार तुरंत टैक्सी-ऑटो किराए में बढ़ोतरी करे तथा संशोधित दरों को अधिसूचित करे। चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, 'सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चालक अब अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो गए हैं। इसलिए दिल्ली के अन्य संगठनों के साथ समन्वय कर हमने तीन दिनों तक को गाड़ियों को न चलाने का फैसला लिया है।'

Advertisement

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

कमर्शियल गाड़ी चलाने वालों ने यह भी मांग की कि सरकार टैक्सी ड्राइवरों के आर्थिक शोषण को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाए। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं। यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार अगले एक-दो हफ्तों में टैक्सी किराए का नया नोटिफिकेशन जारी नहीं करती तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।

यह भी पढ़ें: SC ने डॉग लवर्स को दिया झटका, पुराने आदेश में संशोधन से किया इनकार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड