सोशल मीडिया पर छाई CM रेखा गुप्ता की हाई-टेक चेयर, बैठते ही मिलेगी मसाज और जीरो ग्रैविटी आराम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ऑफिस कुर्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह हाई-टेक कुर्सी जीरो ग्रैविटी रिक्लाइन, मसाज फंक्शन, हाई डेंसिटी फोम और ऑटोमैटिक फुट रेस्ट जैसी सुविधाओं से लैस है। जानें कितनी है इसकी कीमत?

Follow : Google News Icon  
Delhi CM Rekha Gupta high-tech chair is trending on social media know its special features and price
CM रेखा गुप्ता की हाई-टेक चेयर | Image: X

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से ज्यादा उनकी ऑफिस कुर्सी की चर्चा हो रही है। उनकी ऑफिस कुर्सी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक साधारण दिखने वाली यह कुर्सी दरअसल काफी एडवांस्ड और लग्जरी फीचर्स से भरी हुई है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं।

दरअसल, दिल्ली सीएम ने एक्स पर अपने ऑफिस की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो अभिनेता राकेश बेदी, बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला और दो अन्य लोगों के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनकी कुर्सी देखने में बहुत ही लग्जरी नजर आ रही है। जिसके बाद चेयर की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। कई यूजर ने इससे मिलती जुलती चेयर के फोटो पोस्ट कर उसके फीचर्स बताए।

आज के आधुनिक और हाई-एंड ऑफिस में एक अच्छी कुर्सी सिर्फ बैठने का सामान नहीं, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी और हेल्थ का साथी होती है। ये ठीक ऐसी ही एक प्रीमियम कुर्सी है जो लग्जरी, एर्गोनॉमिक्स और एडवांस्ड फीचर्स को एक साथ जोड़ती है।

जीरो ग्रैविटी, मसाजर समेत कई हाईटेक फीचर्स

  • जीरो ग्रैविटी रिक्लाइनिंग: यह कुर्सी जीरो ग्रैविटी मोड में रिक्लाइन हो सकती है, जिससे शरीर का वजन समान रूप से बंट जाता है और काफी आराम मिलता है। यह फीचर लंबे समय तक बैठने वाले लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।
  • मसाज फंक्शन: कुर्सी में बिल्ट-इन मसाजर है, जो थकान दूर करने और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है।
  • हाई डेंसिटी फोम: एक्स्ट्रा कम्फर्ट और सपोर्ट के लिए स्पेशल हाई-डेंसिटी फोम इस्तेमाल किया गया है। लंबे समय तक बैठने पर भी शेप नहीं खराब होती। कुर्सी में इस्तेमाल किया गया हाई डेंसिटी फोम लंबे समय तक आरामदायक बैठने का अनुभव देता है और जल्दी डैमेज नहीं होता।
  • ऑटोमैटिक फुट रेस्ट: बटन के जरिए फुट रेस्ट ऊपर-नीचे किया जा सकता है।

किसके लिए बेस्ट है?

इस तरह की लग्जरी फीचर्स वाली कुर्सी उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लंबे समय तक डेस्क पर काम करते हैं। घर या ऑफिस में लग्जरी वाइब चाहते हैं। बैक पेन, नेक स्ट्रेन या थकान से परेशान रहते हैं। उनके लिए इस तरह कि प्रीमियम फिनिश और मसाज फीचर वाली कुर्सी होती हैं।

Advertisement

कीमत कितनी है?

यह एक आम ऑफिस चेयर नहीं, बल्कि एक लग्जरी एग्जीक्यूटिव रिक्लाइनर है जो आपके वर्कस्पेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है। अगर आप कम्फर्ट, स्टाइल और फंक्शनैलिटी का बेहतरीन बैलेंस चाहते हैं तो इस तरह की कुर्सी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

सोशल मीडिया और अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की हाई-टेक रिक्लाइनर कुर्सी की कीमत 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि यह मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: AI से घबराने की जरूरत नहीं... OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन का चौंकाने वाला बयान, कहा- मैं गलत साबित हुआ, नहीं जाएगी नौकरी

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड