अपडेटेड 22 October 2025 at 14:56 IST

Delhi Chhath Puja: '27 साल बाद BJP की सरकार आई है, छठ पूजा इतनी भव्य होगी कि...', मंत्री ने बताया कैसी है दिल्ली में छठ की तैयारी

दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पता चलना चाहिए कि 27 साल बाद भाजपा की सरकार आने पर कितना भव्य छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Chhath Puja
Delhi Chhath Puja | Image: Republic
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

BJP On Cleaning Yamuna Before Chhath: छठ पूजा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इस बार 5 साल बाद यमुना घाट पर छठ मनाई जाएगी। यमुना घाटों की सफाई और छठ घाटों के निर्माण को लेकर दिल्ली की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने कहा कि इस बार महिलाएं खुशी के साथ छठ का पर्व मना सकेंगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि छठ पूजा उतनी ही भव्य होगी जितनी भव्य इस बार दीपावली थी।

दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पता चलना चाहिए कि 27 साल बाद भाजपा की सरकार आने पर कितना भव्य छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।

छठ पूजा से वंचित रखा गया- सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'छठ पूजा के दौरान पिछले कई सालों से हमारे परिवारों को वंचित रखा गया उसके लिए हमारी मुख्यमंत्री ने अनुमति दी है। यह वही यमुना नदी है जिसे गंदगी का ढेर बना दिया गया था और हर बार कहा जाता था कि आगामी 5 साल हमें दे दीजिए। रेखा गुप्ता ने भी कहा कि मुझे पांच साल दीजिए। उनके कार्यकाल के 6 महीने और दूसरी सरकारों के 25 साल बराबर हैं।'

छठ पूजा का आयोजन भव्य हो रहा- सिरसा

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सफाई अभियान न केवल यमुना नदी के किनारे बल्कि पूरी दिल्ली में चल रहा है। सब जगहों पर बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का इंतजाम किया गया है। यह छठ पूजा उतनी ही भव्य होगी जितनी भव्य इस बार दीपावली थी। पता चलना चाहिए कि 27 साल बाद भाजपा की सरकार आने पर कितना भव्य छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।’

Advertisement

‘सरकार के लिए छठ मैया की पूजा में समर्पित करने का मौका’

सिरसा ने कहा कि छठ मैया की पूजा में अपने आप को समर्पित करने का यह सरकार के लिए एक मौका है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आज सभी विधायक, पार्षद, मंत्री और सांसद सड़कों पर हैं। मकसद है कि जहां-जहां पर छठ पूजा का आयोजन होना है वहां का निरीक्षण कर सफाई की जाए।

'2021 में छठ पूजा में गए लोगों पर हुई FIR होगी वापस'

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'यमुना पर छठ पूजा कराने की मांग को लेकर दिल्ली के बहुत से लोगों पर केजरीवाल सरकार ने मुकदमे दर्ज कराए थे। उन्हें जेल में डालने की साजिश रची थी। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी मुकदमों को दिल्ली सरकार वापस लेगी। मुख्यमंत्री स्वयं छठ घाटों पर जा रही हैं। इस बार दिल्ली सरकार ऐतिहासिक छठ पूजा की तैयारी कर रही है।'

Advertisement

कपिल मिश्रा ने AAP पर साधा निशाना

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि हमारा चुनाव का संकल्प था कि छठ पूजा यमुना नदी में होगी। पहली ही छठ पूजा पर सरकार अपने संकल्प को पूरा कर रही है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ऐसे में सभी में उत्साह का माहौल है। यह ये भी साबित करता है कि पिछली सरकार (आम आदमी पार्टी) ने षड्यंत्र के तहत जान बूझकर इस प्रकार की छठ पूजा को रोककर रखा था। छठ पूजा को रोकने का पाप ही उन पर भारी पड़ा है।

दिल्ली में किस केमिकल का हो रहा उपयोग?

बता दें कि छठ पूजा से पहले यमुना नदी में जमा झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार ने डी-फोमर कंसंट्रेट केमिकल का छिड़काव शुरू किया है। हर साल छठ पर्व से पहले झाग की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया जाता है। लेकिन केमिकल के उपयोग को लेकर इस बार राजनीतिक घमासान मच गया है। आप विधायक संजीव झा ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पहले इसी केमिकल को जहरीला बताते थे। फिर अब क्यों इसका इस्तेमाल किया जा रहा है? उन्होंने सवाल किया कि अगर यह जहर है तो अब क्यों छिड़का जा रहा है? और यदि यह जहर नहीं, तो पहले क्यों जनता को गुमराह किया गया?

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उपयोग किया जा रहा केमिकल पूरी तरह से प्रमाणित और पर्यावरण के अनुकूल है। उन्होंने कहा था कि सरकार का मकसद श्रद्धालुओं साफ और झाग मुक्त यमुना उपलब्ध कराना है। ताकि स्वच्छ जल में खड़े होकर श्रद्धालु अर्घ्य दे।

यह भी पढ़ें: बिहार में तेजस्वी नहीं राहुल गांधी हैं महागठबंधन का चेहरा! CM फेस पर 'तनाव' के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 14:56 IST