Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में लगी 2500 रुपये वाली स्कीम पर मुहर, कैबिनेट की मीटिंग खत्म

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई है, जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

Follow : Google News Icon  
Delhi chief minister Rekha Gupta
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | Image: X

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई है, जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है। कुछ देर में योजना को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

महिला समृद्धि योजना दिल्ली में बीजेपी का चुनावी वादा था। इसके तहत बीजेपी ने महिलाओं को सरकार बनने पर 2500 रुपये प्रति महीने देने की बात की थी। पिछले महीने 8 तारीख को घोषित दिल्ली विधानसभा के चुनावों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला और उसके बाद 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की शपथ ली। अपने वादे के तहत रेखा गुप्ता दिल्ली में आयुष्मान कार्ड जैसी योजना को लागू कर चुकी हैं और इस बार दूसरी स्कीम यानी महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा करने की तैयारी है।

2500 वाली स्कीम के साथ फ्री गैस सिलेंडर का हो सकता है ऐलान

रेखा गुप्ता ने महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में कैबिनेट की बैठक बुलाई। सूत्र बताते हैं कि इस मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को अंतिम रूप दिया गया है। योजना का आधिकारिक ऐलान कुछ समय में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गरीब महिलाओं को योजना का लाभ मिले। होली पर्व के लिए गरीब परिवारों को मुफ्त एक घरेलू सिलेंडर देने का ऐलान भी सरकार कर सकती है।

जेपी नड्डा करेंगे रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा!

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं कि पार्टी ने जो वादा किया था, महिलाओं के लिए आज वादे पूरे होंगे। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जेएलएन स्टेडियम पर महिलाओं की भारी भीड़ है। ढोल नगाड़े में महिलाएं झूमती नजर आईं। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी सांसद मौजूद रहेंगे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के मंच से जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये?

सूत्र बताते हैं कि बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को सशर्त इस योजना का लाभ मिलेगा। चरण बद्ध तरीके से महिलाओं को दिया जाएगा। दिल्ली में रहने वाली 18 से 60 साल तक की महिलाओं को, जिनके परिवार की आय 3 लाख रुपये प्रति साल से कम है, वो इसकी पात्र होंगी। ये योजना उन महिलाओं पर लागू होगी, जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं या दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले रही हैं।

यह भी पढ़ें: हाथों में पोस्टर, आंख में आंसू... युवक को देख पीएम मोदी ने रुकवाई गाड़ी

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड