Delhi Building Collapse: अब तक 3 की मौत, 11 रेस्‍क्‍यू…दिल्‍ली हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदनाएं

Delhi Building Collapse: दिल्ली के मोती बाग में स्थित सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi on delhi building collapse
PM Modi on delhi building collapse | Image: PIB

Delhi Building Collapse: दिल्ली के मोती बाग में स्थित सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 11 लोगों को बचाया जा चुका है। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस इमारत में चल रहे हॉस्टल के कारण काफी विद्यार्थी मलबे में मिल सकते हैं। इसी घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।   

क्या बोले पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट @PMOIndia से पोस्ट करते हुए कहा "दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत का गिरना दुखद है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। 

रेखा सरकार एक्शन में 

हादसे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्राउन्ड ज़ीरो पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के साथ शुरू में घटना स्थल पर पहुंची थी। वहां उन्होंने इमारत गिरने के कारण पता लगाने के साथ ये ऐलान किया कि दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।      

घायलों से सीएम मिलने पहुंची एम्स 

फिर सीएम रेखा गुप्ता घायलों से मिलने एम्स पहुंची। मुख्यमंत्री ने AIIMS ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में रेस्क्यू किए गए लोगों की सेहत का हाल-चाल लिया। 

Advertisement

सीएम गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुआ कहा “आर.के. पुरम की अत्यंत दुखद घटना में घायल छात्रों के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी एम्स ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों से ली। सभी छात्र एम्स के चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम को हर आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार भी उनके परिवारों के साथ संपर्क में है। हम सभी घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

इसे भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: हॉस्टल के कमरे पतली-पतली गैलरी में बने हुए थे, एक ही एग्जिट गेट था, जानिए सत्य निकेतन में गिरने वाली इमारत कैसी थी

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड