Delhi Blast: सलमान के नाम रजिस्टर थी गाड़ी, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, मौके पर NIA-NSG
Delhi Blast Live: शाम के समय दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इस घटना में 9 लोगों की मौत की खबर है वहीं, कई लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद दिल्ली समेत मुंबई और देश के अन्य जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- भारत
- 19 min read

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ है। कार में हुए इस बड़े धमाके के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह धमाका लाल किला मेट्रो गेट नंबर 1 के पास हुआ। यह क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। शाम के समय हुए इस धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इस घटना में 09 लोगों की मौत की खबर है वहीं, करीब 20 लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद दिल्ली समेत मुंबई और देश के अन्य जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लाल किले के पास धमाके के बाद मौके पर NSG और NIA की टीम पहुंच गई हैं।
स्निफर डॉग के साथ NSG की टीम
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज रात में NSG की टीम स्निफर डॉग के साथ दिल्ली में लाल किले के पास उस जगह की जांच कर रही है जहां आज शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
Delhi Blast Live: NSG, दिल्ली पुलिस, FSL और अन्य कई एजेंसियां कर रही हैं जांच
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, NSG, दिल्ली पुलिस, FSL और अन्य कई एजेंसियां उस जगह की जांच कर रही हैं जहां आज शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था।
Advertisement
Delhi Blast Live:स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी सुरक्षाकर्मी तैयार - CISF
CISF ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा - लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के बाद, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी सुरक्षाकर्मी तैयार हैं।
Delhi Blast Live: अस्पताल में घायलों से मिलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
गृह मंत्री अमित शाह के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची। उन्होंने यहां घायलों का हाल-चाल जाना और उनकी सेहत की जानकारी डॉक्टरों से ली।
Advertisement
Delhi Blast Live: विस्फोट में जान-माल की हानि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता - अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने विस्फोट स्थल का दौरा किया है और अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शीर्ष एजेंसियां पूरी तत्परता से घटना की जांच कर रही हैं और गहराई से जांच करेंगी।।"
अस्पताल में घायलों से मिले गृह मंत्री अमित शाह
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट ने दिल्ली को दहला दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल में विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा "अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं जिनका यहां इलाज चल रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।"
हिरासत में मोहम्मद सलमान
लाल किले के पास जिस कार में धमाका हुआ, वो मोहम्मद सलमान के नाम रजिस्टर थी। उसने पूछताछ में बताया यह गाड़ी आगे बेच दी थी, जिसे कार बेची थी अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सलमान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद शाहिद गुरुग्राम के शान्ति नगर का रहने वाला है।
यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था - अमित शाह
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, क्या यह आतंकवादी हमला था, यह पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम सभी पहलुओं को खुला रख रहे हैं और सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था। जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, हम किसी भी एंगल को बंद नहीं मानते हैं। हम दृढ़ता के साथ सभी एंगल की जांच करेंगे।"
कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी - अमित शाह
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं जिनका यहां इलाज चल रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे बताया , "कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी।"
विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया - अमित शाह
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं जिनका यहां इलाज चल रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया - विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया।
Delhi Blast Live: घटनास्थल पर पहुंचे अमित शाह
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने धमाके वाले स्थान का जायजा लिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना संबंधित जानकारियां भी लीं।
Delhi Blast Live: घटनास्थल पर NSG की टीम
धमाके के बाद घटनास्थल पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम मौके पर पहुंची।
Delhi Blast Live: विस्फोट के बाद मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर से वीडियो आया है, जहां विस्फोट के बाद भारी नुकसान हुआ। आज शाम लगभग 6.52 बजे, एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने दी है।
Delhi Blast Live: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट ने दिल्ली को दहला दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल में विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की।
ईश्वर सभी को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली में हुए धमाके को लेकर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक विस्फोट हृदय को व्यथित कर देने वाला है।
इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल एवं प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। ईश्वर सभी को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें।
Delhi Blast Live: 13 लोगों की मौत और 30 घायल
मिली जानकारी के अनुसार, लाल किले के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं, 30 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
विस्फोट की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है। - राजनाथ सिंह
धमाके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "दिल्ली में कार विस्फोट की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है। इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- पीएम मोदी
आज देर शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा - आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
Delhi Blast Live: अमित शाह ने दिल्ली धमाके पर क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।"
कुछ लोगों की जान चली गई है - गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा- इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।
NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर गहन जांच शुरू कर दी है - अमित शाह
अमित शाह ने कहा - NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Delhi Blast Live: i-20 कार में हुआ धमाका - अमित शाह
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाल किले के पास धमाका i-20 कार में हुआ। इसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।
बिहार, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट
- दिल्ली विस्फोट के बाद कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है।
- दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है। बिहार में टीमें अलर्ट पर हैं और सभी की जांच की जा रही है।
- दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट पर है।
- केरल के पुलिस प्रमुख रावदा आज़ाद चंद्रशेखर ने पुलिस को पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
- हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने और गहन जांच व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Delhi Blast Live: धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
Delhi Blast Live: विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक - राहुल गांधी
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"
Delhi Blast Live: पुलिस हिरासत में संदिग्ध - सूत्रों के हवाले से खबर
सूत्रों से मिली के जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लाल किला के पास धमाके के बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
Delhi Blast Live: चांदनी चौक मार्केट मंगलवार को बंद - मार्केट एसोसिएशन
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास धमाके के बाद पास के चांदनी चौक मार्केट को मंगलवार को बंद रखने का फैसला किया गया है। मार्केट एसोसिएशन ने फैसला किया है कि धमाके की वजह से कल यानी मंगलवार को चांदनी चौक मार्केट बंद रहेगा।
Delhi Blast Live: दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी - उत्तर प्रदेश के एडीजी
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जाँच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
Delhi Blast Live: गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।
Delhi Blast Live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा?
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा - नई दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं सभी घायलों के लिए शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
Delhi Blast Live: 6 बजकर 52 मिनट पर एक गाड़ी रेड लाइट पर रुकी और उसमें विस्फोट हुआ - दिल्ली पुलिस कमिश्नर
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, "आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं... घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।"
Delhi Blast Live: घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
Delhi Blast Live: घटनास्थल पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घटनास्थल पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती भी दिखी।
Delhi Blast Live: प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से की बात
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट होने के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह से बात की है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति पर अपडेट लिया। न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी भारत सरकार के सूत्र के द्वारा दी है।
Delhi Blast Live: जख्मी 15 लोगों में से 8 लोगों की हुई मौत
न्यूज एजेंसी एएनआई ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
Delhi Blast Live: घटनास्थल पर पहुंची NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीम
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के बाद घटनास्थल पर NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं।
Delhi Blast Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की बात
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के बाद देश में कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया हया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री IB निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।
Delhi Blast Live: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट
दिल्ली में धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई बड़े और प्रमुख स्थानों-शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Delhi Blast Live: हमने 7:29 बजे आग बुझा दी - उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, लाल किले के पास हुए विस्फोट पर उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने कहा, "हमें शाम 6:55 बजे एक फोन आया था वहां एक गेट के बाहर किसी गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है और कुछ गाड़ियो में आग लग गई है... हमने 7:29 बजे आग बुझा दी थी... हम पुलिस से बात कर रहे हैं... हमारी सारी टीम वहां मौजूद है..."
Delhi Blast Live: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंची
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा। कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Delhi Blast Live: मौके पर पहुंची NSG और NIA की टीम
घटना के बाद मौके पर NSG और NIA की टीम भी पहुंची है।
Delhi Blast Live: 8 लोगों की मौत
लाल किले के पास हुए इस धमाके में अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Delhi Blast Live: कई गाड़ियों के परखच्चे उड़े
मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका इतना तेज था कि इसके कारण आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की करीब 15 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं।
Delhi Blast Live:लाल किला मेट्रो गेट नंबर 1 के पास धमाका
यह धमाका लाल किला मेट्रो गेट नंबर 1 के पास हुआ। यह क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। शाम के समय हुए इस धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
Delhi Blast Live: लाल किले के पास धमाका
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ है। कार में हुए इस बड़े धमाके के बाद आग लग गई।