DJB Advisory: दिल्ली में आज और कल कई इलाकों में पानी नहीं आएगा, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई ठप; अभी चेक करें अपना एरिया

दिल्ली जल बोर्ड के मेंटेनेंस काम के चलते 6 और 7 जुलाई को साउथ, साउथ-ईस्ट और लुटियंस दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। कौन-कौन से इलाके प्रभावित रहेंगे इसके बारे में जानकारी दी गई है। चेक करें आपके इलाके का नाम इसमें है या नहीं? पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Water Crisis
दिल्ली के इन इलाकों में होगी पानी की समस्या | Image: X/ Pixabay

Delhi water supply disruption: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई में रुकावट आ सकती है। क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के मेंटेनेंस और रिपेयर वाले कामों की वजह से साउथ, साउथ-ईस्ट और लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में काम चलेगा। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, ये काम 6 जुलाई की सुबह से लेकर कल शाम 7 जुलाई तक चलेगा। NDMC की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में शाम की और सुबह की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।

पानी की सप्लाई में क्यों आ रही रुकावट? 

DJB के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर कैलाश मेन सप्लाई लाइन को तैमूर नगर और महारानी बाग ड्रेन के विस्तार के लिए नई पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट के 29 मई के आदेश के मुताबिक, ड्रेन को चौड़ा किया जा रहा है। इससे साउथ-ईस्ट दिल्ली में पानी भरने की समस्या हल होने की उम्मीद है। दूसरा काम सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की 1,900 mm साउथ दिल्ली मेन सप्लाई लाइन का मेंटेनेंस है। ये काम आज सुबह 10 बजे से आठ घंटे तक चलेगा।

NDMC एडवाइजरी वाले प्रभावित इलाकों में गोल्फ लिंक्स, भारती नगर, लोधी एस्टेट, खान मार्केट, पृथ्वीराज रोड, शाहजहां रोड, दिल्ली हाई कोर्ट एरिया, पंडारा रोड, जोर बाग, जनपथ, किधवई नगर, प्रेसिडेंट एस्टेट और सफदरजंग एयरपोर्ट एरिया शामिल है।

सोनिया विहार प्लांट मेंटेनेंस के चलते ये इलाके प्रभावित रहेंगे

एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, मालवीय नगर, छतरपुर, महरौली, वसंत कुंज के सभी पॉकेट, डियर पार्क एरिया  
सराय काले खां, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी, हरि नगर आश्रम, जंगपुरा-B  
अपोलो जलाशय, सरिता विहार, ईस्ट ऑफ कैलाश  
गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, चिराग दिल्ली, IGNOU, GK-2, GK-3, अलखनंदा, DDA फ्लैट्स कालकाजी, CR पार्क  
कैलाश नगर, गांधी नगर, CWG विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बाटला हाउस, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर

Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड की लोगों को सलाह

DJB अधिकारियों का कहना है कि ये काम शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर ड्रेन चौड़ी करने से लंबे समय में साउथ-ईस्ट दिल्ली को फायदा होगा। लेकिन अभी थोड़ी असुविधा हो रही है। नागरिकों को सलाह है कि वे पानी का स्टोरेज पहले से कर लें। जरूरत पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था करें। हालांकि मेंटेनेंस कार्य दिल्ली जैसे बड़े शहर में आम बात है। लेकिन समय पर जानकारी मिलने से लोग बेहतर तैयारी कर पाते हैं। दिल्लीवासी पानी का सही इस्तेमाल करें और पड़ोसियों की भी मदद करें।  

यह भी पढे़ं: Weather: 6 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी-तूफानी और बारिश का अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड