'बीच में आ रहा था इसलिए Exit किया...', दिल्ली के बवाना में कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
दिल्ली के बवाना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली। गैंग का दावा है कि बीच में आ रहा था इसलिए एग्जिट कर दिया।
- भारत
- 2 min read
Delhi News: राजधानी दिल्ली में सोमवार (9 फरवरी) को प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसे दिनदहाड़े दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भून डाला। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि गोली लगते ही कारोबारी जमीन पर गिर पड़ता है। मौके पर मौजूद लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाते हैं, लेकिन तब तक उसी मौत हो चुकी थी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कारोबारी वैभव गांधी की हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने लेते हुए कहा कि बीच में आ रहा था इसलिए एग्जिट कर दिया।
'बीच में आ रहा था, इसलिए एग्जिट कर दिया'
सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक का इस मैटर पर पोस्ट सामने आया है। पोस्ट में लिखा है, ‘दिल्ली के बवाना सेक्टर 4 में बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने कराई है। जहां हमने कॉल की थी, ये वहां बीच में एंट्री कर रहा था। इसलिए हमने इसे इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया।’
Advertisement
पोस्ट में आगे लिखा है कि ‘अगर किसी ने भी हमारे काम के बीच आने की कोशिश की तो उसे बिना कॉल के ही मरवा दिया जाएगा।’ फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल पूरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।