Delhi Pollution: दिल्ली में 400 पार AQI, पूरे NCR में GRAP-3 लागू, इन कामों पर लगी रोक

Delhi AQI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। इसे देखते हुए दिल्ली समेत पूरे NCR में GRAP 3 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। जानिए अब किन-किन कामों पर रोक रहेगी?

Follow : Google News Icon  
Delhi Pollution
Delhi Pollution | Image: ANI

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लगातार हालात बिगड़े हुए हैं। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पार पहुंच गया है। इस बीच स्थिति को देखते हुए दिल्ली-NCR में GRAP 3 लागू हो गया है। इसके तहत यहां कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं।

दिल्ली-NCR में ग्रैप 3 लागू

दिल्ली की हवा लगातार दमघोंटू बनी हुई है। हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्लीवालों को इस वक्त ठंड और प्रदूषण के डबल अटैक का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक मंगलवार (11 नवंबर) सुबह 9 बजे दिल्‍ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 425 तक पहुंच गया, जो सोमवार (10 नवंबर) को दिल्ली का औसत AQI 362 दर्ज किया गया था। हालातों को देखते हुए GRAP-3 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई।

आज कहां कितना है AQI? 

दिल्ली की हवा गंभीर स्तर में बनी हुई है। मंगलवार सुबह 9 बजे बवाना में AQI 463 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंडका में 457, वजरीपुर में 460, रोहिणी में 451, जहांगीरपुरी में 450, द्वारका सेक्टर 8 में 451, नेहरू नगर में 451, पंजाबी बाग में 455, और आरके पुरम में 452 एक्यूआई रहा।

GRAP 3 में इन चीजों पर पाबंदी

- निर्माण और डिमोलिशन के काम बंद... स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, मेट्रो, रेलवे और दूसरी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े कार्य जारी है।
- पुराने वाहनों पर प्रतिबंध: BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल इंजन वाले वाहनों को नहीं चला सकते।
- प्रदूषण फैलाने वाले कुछ उद्योगों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। 
- खनन से जुड़ी गतिविधियों पर रोक  
- दिल्ली में डीजल जनरेटर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, कोई भी डीजल जनरेटर नहीं चला सकता।
- पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करा सकते हैं। 
- नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Advertisement

CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किले धमाके से लेकर 2005 सीरियल ब्लास्ट तक... वो 5 मौके जब विस्फोट से दहल उठी राजधानी दिल्ली, पूरी कहानी

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड