Delhi: वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, CPCB बोर्ड ने दी जानकारी

दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi fog
Delhi: वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, CPCB बोर्ड ने दी जानकारी | Image: ANI

दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार…

सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें - बदलापुर यौन... हिरासत में आरोपी की मौत पर 5 पुलिसकर्मी जिम्मेदार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड