Delhi Pollution: नहीं सुधर रहे हालात, कई इलाकों में AQI 350 पार; तो क्या कराई जाएगी आर्टिफिशियल रेन?
Delhi Air Pollution News: आज भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। अधिकांश जगहों पर AQI 330 से अधिक दर्ज किया गया।
- भारत
- 2 min read

Delhi Air Pollution: हर साल की तरह इस बार भी ठंड की दस्तक के साथ देश की राजधानी प्रदूषण की चपेट में आ गया है। दिवाली से पहले दिल्ली की आबोहवा में 'जहर' घुल गया है। प्रदूषण से हालात दिन पर दिन बिगड़ते चले जा रहे हैं। दिल्ली की हवा लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
आज यानी गुरुवार (24 अक्टूबर) को मामूली सी राहत जरूर मिली है। प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है, लेकिन इसका कोई खासा असर नहीं होगा।
हवा अब भी ‘बेहद खराब’
आज भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। अधिकांश जगहों पर AQI 330 से अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को ज्यादातर जगहों पर दिल्ली का AQI 350 से 400 के बीच पहुंचा हुआ था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार में AQI 390 दर्ज किया गया है। यहां AQI लेवल बीते दिनों से 400 पार बना हुआ है, जिसमें आज मामूली सी कमी देखी जा सकती है। हालांकि हालात अब भी चिंताजनक है। आनंद विहार के अलावा जहांगीरपुरी, मुंडका, बवाना समेत कई इलाकों में बुरा हाल है।
Advertisement
सुबह 8 बजे कहां कितना AQI?
| इलाके | AQI |
| आनंद विहार | 390 |
| जहांगीरपुरी | 386 |
| मुंडका | 365 |
| बवाना | 379 |
| नजफगढ़ | 347 |
| सोनिया विहार | 359 |
| अलीपुर | 339 |
| पंजाबी बाग | 247 |
| द्वारका | 343 |
| अशोक विहार | 351 |
| नरेला | 336 |
| बुराड़ी | 357 |
| आरके पुरम | 353 |
| विवेक विहार | 358 |
दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन की तैयारी?
प्रदूषण से निपटने के लिए कई उपाय भी किए जा रहे हैं। AQI लेवल 300 पार पहुंचने के बाद से ही दिल्ली में ग्रैप 2 की पाबंदियां लागू कर दी गई थीं। इस बीच अब चर्चाएं कृत्रिम बारिश (Artifical Rain) की भी होने लगी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए आर्टिफिशियल रेन कराई जाएगी?
इसको लेकर दिल्ली के पर्यायवरण मंत्री गोपाल राय ने बीते दिन बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने बताया कि वह कृत्रिम वर्षा कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख चुके हैं। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में AQI का स्तर बढ़ रहा है। हवा का रुख नॉर्थ वेस्ट हो गया है। अब जो हालात है, पराली जलने की घटनाएं और आने वाले दिनों में दिवाली भी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए तीसरी बार केंद्र पर्यावरण मंत्री जी को चिट्ठी लिख रहा हूं। उनसे मांग कर रहा हूं कि तुरंत बैठक बुलाकर कृत्रिम बारिश की तैयारी की जाए। इसको लेकर जो भी जरूरी मंजूरी है, उनको तेज किया जाए।