Delhi: मादक पदार्थ के साथ एक महिला गिरफ्तार, अधिकारी ने दी जानकारी

दिल्ली में एक परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और उनके पास से 512 ग्राम हशीश तथा 1,200 ग्राम मोरक्कन बरामद किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
Delhi: मादक पदार्थ के साथ एक महिला गिरफ्तार, अधिकारी ने दी जानकारी | Image: Canva

दिल्ली में एक परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और उनके पास से 512 ग्राम हशीश तथा 1,200 ग्राम मोरक्कन (चरस पाउडर) बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह दावा किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया..

उन्होंने बताया, ‘‘टीम ने एक महिला को पकड़ा जिसके पास से मादक पदार्थ से भरा एक बैग बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह एक मामले में पति के गिरफ्तार हो जाने के बाद से मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल हो गई थी।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला ने खुलासा किया कि उसका बेटा कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का प्रबंधन कर रहा है। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में नेपाल सीमा के पास रहता है। उन्होंने बताया कि नेपाल से यह प्रतिबंधित पदार्थ लाए गए थे, और ट्रेन से इन्हें दिल्ली-एनसीआर पहुंचाया गया था। इसके बाद इन्हें दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के पॉश इलाकों में 10 ग्राम के छोटे पैकेटों में बांटा गया था।

ये भी पढ़ें - White Hair Problem: सफेद बालों को जड़ से काला करने के लिए क्या करें?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड