Delhi: नांगलोई कॉन्स्टेबल हत्या केस में आरोपी ड्राइवर को 2 दिन की पुलिस रिमांड, कल हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली: नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में आरोपी ड्राइवर धर्मेंद्र गुलिया को तीस हजारी कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nangloi constable murder case
Nangloi constable murder case | Image: Republic

अखिलेश राय

Nangloi constable murder case: दिल्ली के नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में आरोपी ड्राइवर धर्मेंद्र गुलिया को तीस हजारी कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने धर्मेंद्र की 5 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि धर्मेंद्र को पोंटासाहिब लेकर जाना है क्योंकि धर्मेंद्र फरार होने के बाद वहीं पर गया था।

इससे पहले 30 सितंबर को नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में आरोपी ड्राइवर धर्मेंद्र गुलिया को गिरफ्तार किया था। धर्मेंद्र घटना के बाद से ही फारार चल रहा था। FIR के मुताबिक, धर्मेंद्र गुलिया ही घटना के समय कार को चला रहा था।

3 दिन की पुलिस रिमांड पर रजनीश

Advertisement

दिल्ली के नांगलोई इलाके में नाइट ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की गाड़ी से घसीट कर हत्या के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी रजनीश को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। दिल्ली पुलिस ने रजनीश की पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने 3 दिन ही मंजूरी दी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रजनीश गाड़ी में बैठा हुआ था, मामले में गाड़ी के ड्राइवर और गाड़ी के मालिक को पकड़ना है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो गाड़ी चला रहा था वह अभी फरार है, सह आरोपी के बारे में पता करना है, रजनीश को हिमाचल लेकर जाना है।

नांगलोई में पुलिस कॉन्सटेबल की हत्या

Advertisement

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में दो कार सवार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचलकर मार डाला। रविवार तड़के गश्त के दौरान 30 साल के पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है कि कार सवारों ने बाइक को टक्कर मारते से पहले पुलिसकर्मी को धमकाया था। जब कांस्टेबल ने पीछा किया तो कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी और करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसमें पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: तेरी औकात क्या...' कांस्टेबल को धमकाते हुए कार सवारों ने उड़ा दी बाइक; दिल्ली में दहलाने की घटना
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड