BREAKING: दिल्‍ली में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, बाइक सवार की मौके पर ही मौत, कई घायल; गुस्‍साई भीड़ ने लगाई आग- VIDEO

Delhi DTC Bus Accident news: दिल्ली में डीटीसी बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने डीटीसी बस में आग लगा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी।

घटना सोमवार (9 मार्च) सुबह करीब 9.45 बजे की है। यहां नजफगढ़ की ओर DTC क्लस्टर बस नंबर ने नजफगढ़ नांगलोई रोड पर एक स्कूटी एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। पुलिस ने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

भीड़ ने बस में लगाई आग

हादसे की खबर जैसे ही फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया। गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ मचाई और बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कई दूसरी बसों को भी रुकवाया गया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब तीन से चार बसों के शीशे टूटे हैं। 

पुलिस ने भीड़ को शांत कराया

वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। वहीं, मौके पर दमकर विभाग की गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाया। 

Advertisement

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि नांगलोई में DTC बस ने स्कूटर सवार एक युवक को कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, एक ई-रिक्शा और कुछ लोग बस की चपेट में आ गए, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढे़ं: Indore: टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने पर इंदौर में बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष, पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद; 10 घायल

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड