CJP Protest: छात्र आंदोलन में क्रिमिनल्‍स की एंट्री? जंतर-मंतर पर भीड़ में डिटेक्ट हुए 2500 संदिग्ध चेहरे, FRS से खुलासा; अलर्ट हुई दिल्ली पुलिस

जंतर-मंतर पर CJP के जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस को FRS तकनीक से बड़ा खुलासा हुआ है। भीड़ में 2500 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग पहचान में आए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Criminal Identified at Jantar Mantar Protest
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में क्रिमिनल्‍स की एंट्री? | Image: ANI

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के जारी प्रदर्शन में अपराधियों की भी एंट्री हो रही है। दिल्ली पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) से लैस कैमरों के जरिए ऐसे करीब 2500 लोगों की पहचान की है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड दिल्ली पुलिस के डेटाबेस में है।

जंतर-मंतर पर तैनात की थी वैन

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया था। हिंसा के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर पर अत्याधुनिक फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस एक स्पेशल वैन तैनात की।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा

इस सिस्टम से प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे लोगों के चेहरों का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद डेटा से किया जा रहा है। डेटा के अनुसार, 2500 से अधिक आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोग प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच घूमते पाए गए। पुलिस के अनुसार, ये शातिर अपराधी छात्रों के आंदोलन की आड़ में हिंसा भड़काने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे।

आम तौर पर FRS वाली वैन का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली और नए साल के जश्न के दौरान ही किया जाता है।

Advertisement

फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन के बीच कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस तकनीक और इंटेलिजेंस दोनों का सहारा ले रही है। FRS के जरिए चिह्नित किए गए चेहरों का मिलान पुलिस के सेंट्रलाइज्ड क्रिमिनल डेटाबेस से किया जा रहा है।

FRS प्रणाली में बेहद आधुनिक 'हाई-रिजॉल्यूशन' कैमरों का इस्तेमाल होता है, जो दूर से ही लोगों के चेहरे स्कैन कर लेते हैं। चेहरा स्कैन होते ही यह सिस्टम तुरंत पुलिस के पुराने रिकॉर्ड (डेटाबेस) से उसकी जांच करता है। अगर कोई अपराधी या भगोड़ा पकड़ा जाता है, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाता है और वे फौरन एक्शन ले लेती हैं।

Advertisement

आज CJP और सरकार के बीच फिर होगी बातचीत

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। आज (25 जुलाई) सरकार और CJP नेताओं के बीच तीसरे दौर की बातचीत होगी।  दोपहर साढ़े 3 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह की सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच बैठक होगी, जिसमें सरकार CJP की मांगों पर जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: अनशन तोड़ने पर उठे सवालों पर भड़के सोनम वांगचुक, VIDEO जारी कर दिया जवाब

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड