Delhi: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 बार विधायक रहे मतीन अहमद हुए AAP में शामिल

कांग्रेस नेता और सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और बहू भी आप में शामिल हुए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
five-time MLA from Seelampur Mateen Ahmed joined Aam Aadmi Party
कांग्रेस नेता मतीन अहमद AAP में शामिल | Image: X

Delhi News: कांग्रेस नेता और सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और बहू भी आप में शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता अहमद के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। केजरीवाल ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यमुना पार क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद जी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं।"

अहमद के बेटे चौधरी जुबैर अहमद और उनकी पार्षद पत्नी शगुफ्ता चौधरी 29 अक्टूबर को आप में शामिल हो गए थे।

(PTI की खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड