अपडेटेड 19 December 2025 at 09:35 IST
Delhi-NCR: ठंड, घने कोहरे और जहरीली हवा की ट्रिपल मार झेल रही दिल्ली, गुरुवार रहा सबसे सर्द दिन, अगले 2 दिन ऐसा रहेगा हाल
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में घने कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो गई है। वहीं, प्रदूषण के चलते हाल पहले ही खराब है। अब भी कई जगहों पर AQI 400 पार है। इस बीच तापमान में भी गिरावट आ रही है, जिससे ठंड बढ़ रही है।
- भारत
- 3 min read

Delhi-NCR news: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त ठंड, कोहरे और जहरीली हवा के ट्रिपल अटैक का सामना कर रही है। प्रदूषण से तो पहले ही राजधानी का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। इस बढ़ती बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दी। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद ही कम है। वहीं, जहरीली हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।
दिल्ली-NCR में सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद ही कम हो गई है। गुरुवार (18 दिसंबर) को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ।
प्रदूषण से बेकाबू हालात
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार, 19 दिसंबर सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 387 दर्ज हुआ है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 7 बजे को आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में AQI 442, अशोक विहार में 392, आया नगर में 397, बवाना में 384, बुराड़ी में 313, चांदनी चौक इलाके में 390 दर्ज किया गया है।
वहीं, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में सुबह AQI 429, IGI एयरपोर्ट टी3 इलाके में 371, ITO में 409, जहांगीरपुरी में 401, लोधी रोड 354, मुंडका 409, नजफगढ़ में 346, पंजाबी बाग में 418, रोहिणी 401, विवेक विहार 442, सोनिया विहार 360, आरके पुरम 447, वजीरपुर में 406 दर्ज हुआ है।
Advertisement
नोएडा-गाजियाबाद में भी हाल बेहाल
नोएडा, गाजियाबाद का भी हाल काफी बुरा है। गाजियाबाद के लोनी में AQI 282 दर्ज, संजय नगर में 337 और इंदिरापुरम में 332 दर्ज किया गया। नोएडा में कई इलाकों में AQI 400 रिकॉर्ड हुआ। नोएडा के सेक्टर 125 में 428, सेक्टर 62 इलाके में 369, सेक्टर 1 में 469, सेक्टर 116 इलाके में 424 AQI दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में प्रदूषण के साथ-साथ कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक कोहरे को लेकर सतर्क रहने का अलर्ट जारी हुआ है।
Advertisement
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बीते दिन भी अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 December 2025 at 09:35 IST