अपडेटेड 23 March 2026 at 13:26 IST

Delhi Budget Session 2026: CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जानें किस क्षेत्र कितनी है दिल्ली की विकास दर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार, 24 मार्च को 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश करेंगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की और दिल्ली के विकास दर के बारे में बताया।

Follow : Google News Icon  
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: x

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज, 23 मार्च से शुरू हो गया। 'खीर सेरेमनी' के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत हुई, जिसके बाद सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। यह भाजपा सरकार का दूसरा बजट सत्र है। रेखा गुप्ता ने सदन में बताया कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने दिल्ली के हर क्षेत्र के विकास दर की जानकारी दी। इस दौरान विपक्षी दल AAP ने बायकॉट किया और सभी सांसद सदन से बाहर चले गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार, 24 मार्च को 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश करेंगी। इससे पहले आज सदन में सीएम ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2025-26  पेश किया। सदन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, दिल्ली की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। 2025-26 में GDP लगभग 13.27 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। विकास दर करीब 9.4% और प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपये, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 2.5 गुना ज्यादा है।

1 लाख करोड़ रुपये का कुल बजट

दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का दबदबा (86%) और उद्योग क्षेत्र का योगदान लगभग 13% है। कुल बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है। योजनाओं और परियोजनाओं पर 59,300 करोड़ रुपये खर्च, टैक्स कलेक्शन में 15% से ज्यादा वृद्धि तो सरकार लगातार राजस्व अधिशेष में बनी हुई है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4338 हो गई।  मेट्रो में रोज़ाना करीब 67 लाख यात्री सफर करते हैं

किस क्षेत्र में कितना रहा विकास दर

परिवहन क्षेत्र को बजट का लगभग 20% हिस्सा मिला है। प्रदूषण कम करने के प्रयासों से साफ और बेहतर हवा वाले दिनों की संख्या 200 तक पहुंची है।सरकार लगातार पर्यावरण सुधार पर काम कर रही है। बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 8442 मेगावाट। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 509 मेगावाट तक पहुंचीलगभग 93% घरों में पाइप से पानी की सुविधा पहुंचाई गई है। हर घर मुफ्त पानी की सुविधा दी गई। करीब 19 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे ह

Advertisement

सीएम रेखा गुप्ता दूसरी बार पेश करेगी बजट

दिल्ली में 1270 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल हैं। 10वीं का पास प्रतिशत 97.7% और 12वीं का 98.3%। 75 नए CM श्री स्कूल खोले गए। अस्पतालों और हेल्थ सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ी, जिससे सुविधाएं बेहतर हुईं। बुजुर्गों को ₹2000–₹2500 मासिक पेंशन दी जा रही है। महिलाओं, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता और लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बता दें कि तीन दिवसीय सत्र 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत करेंगी।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव पर आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में बोलेंगे PM मोदी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 13:26 IST