'दोषियों को...', CM रेखा गुप्ता ने दिए मुस्तफाबाद हादसे की जांच के आदेश, इमारत ढहने से अबतक 4 मौतें; रेस्क्यू जारी

मुस्तफाबाद की घटना पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का भी बयान आया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm rekha gupta on mustafabad building collapse incident
cm rekha gupta on mustafabad building collapse incident | Image: ANI

CM Rekha Gupta on Mustafabad Building Collapse: दिल्ली के मुस्तफाबाद में देर रात एक 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में अबतक 4 लोग मारे गए हैं। वहीं, मलबे में अभी भी कई फंसे हैं, जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद की घटना पर जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढहने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। NDRF की टीम लोगों को मलबे में निकालने में लगी है। इस बीच मुस्तफाबाद से BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए।

कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका

हादसा शुक्रवार और शनिवार दरम्यानी रात करीब तीन बजे के आसपास हुआ। यहां अचानक एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में कई लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में 4 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 14 लोगों को बचाया गया है। अब भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है,  जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

CM रेखा ने जताया दुख, जांच के आदेश भी दिए

इस बीच मुस्तफाबाद की घटना पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का भी बयान आया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।"

Advertisement

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली है। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

हादसे का सामने आया CCTV फुटेज

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के समय का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि इमारत कुछ ही सेकंड में मिट्टी में मिल गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में 20 से 25 लोग रहते थे। जो लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: मुस्तफाबाद में बिल्डिंग गिरने का CCTV फुटेज आया सामने, अब तक 4 मौतें... 10 लोगों को मलबे से बाहर निकाला; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड