सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई 50 नई EV बसों को हरी झंडी, दिल्ली बना देश का सबसे ज्यादा EV बस वाला शहर

दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक, सुरक्षित, पारदर्शी और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं। सीएम रेखा गुप्ता ने 50 नई शून्य-उत्सर्जन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi electric bus dtc_rekha gupta
delhi electric bus dtc_rekha gupta | Image: DTC Bus

दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक, सुरक्षित, पारदर्शी और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीटीसी के तेहखंड डिपो में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (Automated Testing Station) का उद्घाटन किया। उन्होंने हसनपुर और गाजीपुर डिपो में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 50 नई शून्य-उत्सर्जन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही दिल्ली और रेवाड़ी के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की भी शुरुआत की गई। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल समस्याओं की चर्चा करना नहीं, बल्कि उनका स्थायी समाधान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह और दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी उपस्थित रहे। 

दिल्ली में सबसे ज्यादा ईवी बसें

इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने 50 नई डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे दिल्ली की सड़कों पर अब 6,840 बसें उपलब्ध हो गई हैं जिनमें 5,088 इलेक्ट्रिक बसें और 1,752 सीएनजी बसें शामिल हैं। बड़ी बात यह भी है कि दिल्ली के पास देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है।  

और आएगी नई बसें   

सीएम गुप्ता ने बताया कि उनकी सरकार यहीं तक रुकने वाली नहीं है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2028-29 तक दिल्ली के बस बेड़े को करीब 14,000 बसों तक बढ़ाने का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीसी की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया। 

Advertisement
Uploaded image

अब काम और समाधान दोनों हो रहे हैं

सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “उस समय काम करने के बजाय काम की फिक्र और फिक्र का जिक्र अधिक किया जाता था। लंबे समय तक डीटीसी कर्ज में रहा, कर्मचारी परेशान रहे और ड्राइवर, कंडक्टर और अधिकारियों की समस्याएं उलझी रहीं। दिल्ली की जनता लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसती रही, लेकिन वर्तमान सरकार के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के कामों को प्राथमिकता देते हुए परिणाम देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

बस स्टैंड भी बनेंगे सुंदर 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केवल बसों की संख्या बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि यात्रियों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। दिल्ली के पुराने और जर्जर बस शेल्टरों को भी आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा ताकि बसें आधुनिक हों और बस स्टैंड भी दिल्ली के बदलते स्वरूप के अनुरूप सुंदर और सुविधाजनक दिखाई दें।

Advertisement
Uploaded image

18 लाख महिलाओं ने बनवाए पिंक कार्ड 

रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब तक 18 लाख महिलाओं ने पिंक कार्ड बनवा लिए हैं। महिलाओं को पिंक कार्ड बनवाने के लिए 17 सितंबर तक यानी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन तक, अतिरिक्त अवसर दिया गया है। इसके बाद पिंक टिकट की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना पिंक कार्ड बनवाएं।

हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन 

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में बढ़ते ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीटीसी हसनपुर और गाजीपुर डिपो में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। दोनों डिपो आनंद विहार बस अड्डे के नजदीक स्थित हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों से क्षेत्र में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे की पहुंच बढ़ेगी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 240 किलोवाट क्षमता के 4 ईवी चार्जर लगाए गए हैं। ये चार्जर भारी वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी चार्ज कर सकेंगे। 

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए तेहखंड डिपो में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यहां सालाना करीब 72,000 वाहनों की फिटनेस जांच होगी। 

इसे भी पढ़ें- SRCC के एल्युमिनाई OG है, धुरंधर ना हो लेकिन हर क्षेत्र में धूम तो मचाई है- PM मोदी

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड