CM केजरीवाल ने मांगी प्राइवेट डॉक्टर से वर्चुअल मुलाकात की इजाजत, ED ने कहा- जेल में भी हैं Doctor

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनका शुगर लेवल लगातार फ्लकचुएट हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image: R Bharat

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से सरकार चला रहे हैं। उनके स्वास्थ्य और गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं। उन्होंने अपने शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग उठाते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनका शुगर लेवल लगातार फ्लकचुएट हो रहा है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले जिस डॉक्टर से जांच होती थी। उस डॉक्टर से हफ्ते में तीन दिन में वर्चुली कंसर्न की इजाजत दी जाए।

'46 तक आया ब्लड शुगर'

कोर्ट को अरविंद केजरीवाल के वकील ने बताया कि ED हिरासत के दौरान उनका ब्लड शुगर लेवल 46 तक आ गया था। सुनवाई के दौरान ED ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। ED के वकील ने कहा कि जेल में डॉक्टर्स है। दिल्ली सीएम की जांच वहां भी हो सकती है। फिलहाल राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को 2 बजे होगी।

केजरीवाल पर क्या है आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने, नीति का मसौदा तैयार करने और लागू करने, दलालों को लाभ पहुंचाने और अनुसूचित अपराध से उत्पन्न आय के कुछ हिस्से का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को समाप्त हो गई थी। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ED ने कोर्ट से 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। अब केजरीवाल 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabah Election 2024 : मायावती का जातीय समीकरण बिगाड़ देगा INDI का खेल? BJP पर कितना होगा असर

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड