मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में नाले की सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में एक नाले की सफाई में कमी पाए जाने पर एक स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित कर दिया।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP government had left an empty public exchequer Delhi Chief Minister Rekha Gupta allegation
दिल्ली CM रेखा गुप्ता | Image: X

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में एक नाले की सफाई में कमी पाए जाने पर एक स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा का निरीक्षण किया और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के खंभों समेत सार्वजनिक संपत्ति से अनधिकृत पोस्टर और बैनर हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम स्वच्छ और सुंदर दिल्ली चाहते हैं तो सभी का सहयोग जरूरी है। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना हमारी सभी की जिम्मेदारी है।’’ दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पीतमपुरा के वार्ड 57 में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चार फुट चौड़े नाले की सफाई नहीं होने पर एक स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री पीतमपुरा के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचीं और लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गुप्ता ने पीतमपुरा में एसडी (सी) ब्लॉक, एचपी ब्लॉक, एलपी ब्लॉक, आरयू ब्लॉक, एमयू ब्लॉक और जी एंड जेयू ब्लॉक में पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में नई गलियों, नालियों, सीवेज लाइन और सुरक्षा द्वारों के निर्माण शामिल हैं।

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड