दिल्ली: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास आधी रात चला MCD का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद भी पथराव

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर MCD ने 7 जनवरी को तड़के अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 17 बुलडोजर चलाए। भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद भी कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MCD carries out demolition drive near Faiz-e-Elahi Masjid
आधी रात चला MCD का बुलडोजर | Image: ANI

बुधवार को जब दिल्ली के अधिकतर लोग रजाई की गर्माहट में चैन की नींद सो रहे थे, तो दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों पर नगर निगम दिल्ली (MCD) ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास तोड़फोड़ अभियान चलाया।

MCD की यह कार्रवाई रामलीला मैदान के पास अवैध निर्माणों को हटाने के लिए की गई। 17 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया। दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तोड़फोड़ अभियान सुचारू रूप से चलाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके को नौ जोन में बांटा गया, जिनमें से प्रत्येक की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी कर रहे थे। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

लोगों ने किया पथराव

इलाके में भारी सुरक्षा बल होने के बाद भी स्थानीय लोगों ने पथराव किया। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा, "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।"

5 पुलिसकर्मी घायल

DCP निधिन वलसन ने कहा, "कार्रवाई अभी भी जारी है... MCD तोड़फोड़ कर रही है। हमने सुरक्षा के लिए अपने स्टाफ को तैनात किया है। कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई। MCD ने हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार कब्ज़े वाली ज़मीन पर तोड़फोड़ की। रात में पुलिस पर पत्थर फेंके गए। हमने उन्हें पीछे हटाने के लिए कम से कम बल का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया बहुत सुचारू रूप से चली। 4 से 5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं... जैसे ही हमें CCTV कैमरा फुटेज, ग्राउंड फुटेज और बॉडी कैमरा फुटेज मिलेगा, हम बदमाशों की पहचान करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।"

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण हटाने के लिए लगभग 17 बुलडोजर लगाए गए थे। यह कार्रवाई मस्जिद से सटे अतिक्रमित क्षेत्रों पर केंद्रित थी, जहां सर्वे में अवैध ढांचे चिह्नित किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने जोर दिया कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायिक निर्देशों का कानूनी तरीके से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: Schools Closed: नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए जरूरी खबर, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड