BREAKING: दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। डॉग स्क्वॉड, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Building Collapse
Building Collapse in Delhi | Image: ANI

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इमारत गिरने की घटना सामने आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मलबे में 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, हादसे में 4 लोगों की मौत की भी जानकारी मिल रही है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 2:50 एक बड़ा हादसा हो गया। मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।  डॉग स्क्वॉड, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान जारी है।

ताश के पत्तों की तरह गिरी बहुमंजिला इमारत

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली है। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
 

मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत

मकान ढहने की यह घटना शुक्रवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें रात में भारी बारिश और आंधी ने शहर के कई हिस्सों में तबाही मचाई। दिल्ली पुलिस ने हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, यहां दो पुरुष, दो बहुएं, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Advertisement

 10 लोगों को मलबे से बाहर निकाला

चार मंजिला इमारत कैसे गिरी फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाले जाने की खबर है। बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार तेज धूल भरी आंधी के दौरान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें;चमोली में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरने से कार सवार 5 लोगों की मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड