BREAKING: दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरने के बाद अफरा-तफरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- भारत
- 2 min read
राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। हादसे के समय इमारत में कितने लोग मौजूद थे और मलबे के नीचे फिलहाल कितने लोग फंसे हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हादसे के कारणों की जांच
इमारत किस वजह से ढही, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।
दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम मलबे को तेजी से हटाने में जुटी हुई है, ताकि यदि अंदर कोई व्यक्ति फंसा हो तो उसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। घटना के बाद सीमापुरी गोल चक्कर और DLF भोपुरा सहित आसपास की मुख्य सड़कों पर भारी ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मार्ग बाधित होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित इलाकों की ओर जाने से बचने का अनुरोध किया है। बचाव वाहनों और एंबुलेंस के सुगम आवागमन के लिए घटना स्थल के पास गाड़ी खड़ी न करने, रुकने या बेवजह भीड़ न लगाने की सख्त सलाह दी गई है।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)