अपडेटेड 1 November 2024 at 10:08 IST
प्रदूषण से लड़ो, पटाखों से नहीं... दिवाली के बाद दिल्ली के AQI पर कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर तंज
Delhi News: दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर BJP नेता कपिल मिश्रा आतिशबाजी को जिम्मेदार नहीं मानते। उनका कहना है कि कल और आज के AQI में ज्यादा अंतर नहीं आया है।
- भारत
- 3 min read

Delhi Pollution News: दिवाली के अगले दिन दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब हो गई है। कई दिनों से राजधानी की हवा में जहर घुला हुआ था। दिवाली के दिन हुई आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ गए। कई जगहों पर AQI का लेवल 400 के करीब पहुंच गया।
दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण बढ़ना हर साल की कहानी हो गई है। इस दौरान आम लोगों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। इस बार भी हाल कुछ ऐसा ही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। आज (1 नवंबर) को दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
कपिल मिश्रा ने दी ये सलाह
दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर BJP नेता कपिल मिश्रा आतिशबाजी को जिम्मेदार नहीं मानते। उनका कहना है कि कल और आज के AQI में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने AAP सरकार को प्रदूषण से लड़ने की सलाह भी दी।
BJP नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली में कल और आज के AQI में कोई बहुत भयानक अंतर नहीं है। सच ये है कि 20 दिन बाद स्मॉग आएगा और तीन महीने दिल्ली सांस नहीं ले पाएगी। उसे रोकने में सुप्रीम कोर्ट भी फेल होगा और दिवाली बैन करने वाले निकम्मा केजरीवाल भी। माइ लॉर्ड, पॉल्युशन से लड़ो... हिंदू बच्चों के पटाखों से नहीं।"
Advertisement
गुरुवार को कई जगहों पर 400 पार था AQI
देखा जाए तो दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है, जिसके चलते ग्रेप 2 की पाबंदियां भी लागू है। इससे पहले दिवाली के दिन यानी 30 अक्टूबर की सुबह भी दिल्ली में AQI 'बेहद खराब' श्रेणी में था। बीते दिन कई जगहों पर AQI 400 के पार भी दर्ज हुआ था। गुरुवार को आनंद विहार में AQI का लेवल 418 तक पहुंच गया था।
आज कैसे हैं हालात?
बात आज (1 नवंबर) की करें तो ज्यादातर जगहों पर AQI का लेवल 400 के करीब है। सुबह 7 बजे दिल्ली के आनंद विहार में AQI 395 दर्ज हुआ। इसके अलावा बुराड़ी में AQI 394, अशोक विहार में 387, बवाना में 392, बुराड़ी में 395, जहांगीरपुरी में 390, नेहरू नगर में 385, सोनिया विहार में 395 और पंजाबी बाग में 392 दर्ज किया गया।
Advertisement
गौरतलब है कि दिल्ली में इस साल भी प्रदूषण के बिगड़े स्तर को देखते हुए दिवाली से पहले ही पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। बैन का कोई असर नहीं दिखा। पटाखों पर लगी रोक का उल्लंघन कर दिल्ली में खूब आतिशबाजी की गई।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 10:08 IST